---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, July 23, 2026

छर्च हायर सेकेंडरी विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,छात्रों को दिलाई शपथ


शिवपुरी/पोहरी
- नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छर्च में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीओपी आनंद राय प्राचार्य अजय शंकर त्रिपाठी,थाना प्रभारी विनय शर्मा, जनपद अध्यक्ष रामकली आदिवासी ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

यह अभियान पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 15 से 30 जुलाई तक प्रदेशभर में संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान एसडीओपी आनंद राय ने छात्रों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा स्वयं और अपने परिवार को नशामुक्त रखने का संकल्प दिलाया गया साथ ही छात्र-छात्राओं से नशे के बारे विस्तृत रूप से प्रश्नोत्तरी के रूप में सवाल जवाब किये। प्राचार्य अजय शंकर त्रिपाठी ने छात्रों को नशे से दूरी बनाए रखने के साथ कहा कि नशा नाश की जड़ है विषय पर विस्तृत रूप से बताया इसके बाद विद्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका श्वेता सेंगर, शिक्षक अखिलेश भार्गव, सुनील भार्गव, संजीव राजपूत, आशुतोष दोहरे, राजेन्द्र मांझी सहित अन्य शिक्षक सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

No comments: