सेवा सुशासन के 12 साल की उपलब्धियां और कारगिल के वीरों की गाथा एक साथशिवपुरी-भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय भोपाल द्वारा जिला प्रशासन शिवपुरी के सहयोग से सेवा सुशासन के 12 साल, विकसित भारत जीरामजी योजना एवं कारगिल विजय दिवस विषय पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय (प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस), शिवपुरी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विजय राज, 35वीं बटालियन एनसीसी के लेफ्टिनेंट कर्नल ए.एन. रेड्डी, नपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा, भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन चंद्रप्रकाश शर्मा, केंद्रीय संचार ब्यूरो के सहायक निदेशक पराग मांदले और महाविद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया।
प्रदर्शनी में तीन विषयों पर आकर्षक चित्र और जानकारी के पैनल लगाए गए हैं। पहले हिस्से में पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, जनधन योजना, स्वच्छ भारत मिशन और डिजिटल इंडिया की उपलब्धियां दिखाई गई हैं। दूसरे हिस्से में विकसित भारत के संकल्प के माध्यम से गांवों में जल संरक्षण, रोजगार और सामुदायिक विकास के कार्यों की जानकारी दी गई है। तीसरे हिस्से में कारगिल युद्ध 1999 में भारतीय सेना के जवानों के साहस, बलिदान और देशभक्ति की गाथा को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। इस अवसर पर सहायक निदेशक पराग मांदले ने स्वागत उद्बोधन के साथ केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा 12 साल की उपलब्धि पर किए जा रहे हैं कार्यक्रमों, चित्र प्रदर्शनी के बारे में जानकारी दी। लेफ्टिनेंट कर्नल आर. रेड्डी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा के प्रदर्शनी के माध्यम से युवाओं एवं विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत होगी और कारगिल के वीर शहीदों के योगदान से परिचित कराने का प्रयास किया गया है। साथ ही उन्होंने कारगिल युद्ध के बारे में विस्तार से बताया।
सीईओ जिला पंचायत विजय राज ने बीबी राम जी के बारे में संबोधित करते हुए कहा कि इसके माध्यम से रोजगार मूलक कार्य होंगे। कारगिल विजय दिवस पर इस प्रदर्शनी में जानकारी प्रदर्शित की गई है और हमें युवाओं को भी कर्तव्य का पालन करते हुए विकास में अपनी भागीदारी दे। प्रदर्शनी के दौरान जागरूकता कार्यक्रम, संवाद, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं के माध्यम से तथा विभिन्न जनहितकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रश्नमंच भी आयोजित किया गया। जिसे अतिथियों के हस्ते पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में विनोद सोनी एवं विकास यादव सहित महाविद्यालय स्टाफ जिला पंचायत का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएं, सैनिक संगठन के सदस्य, नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment