भारत विकास परिषद शाखा मणिकर्णिका का दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित
शिवपुरी - भारत विकास परिषद से जुड़ा हरेक व्यक्ति एक पौधे के समान होता है जो इससे जुड़कर अपने सेवा कार्यों से धीरे धीरे सींचते हुए एक पेड़ का रूप लेता है और उस पेड़ से छाँव, फूल कंद(फल) प्राप्त होते है, इसलिए इस समाजसेवा रूपी संस्था मणिकर्णिका अपने सेवा कार्यों से ऐसे ही आगे बढ़ते रहे और शाखा को और आगे बढ़ाते हुए 80 सदस्यों के साथ प्रयास करे, यह एक महिला प्रधान शाखा है, जिसमें सेवा कार्यों से लोग स्वयं जुड़े,ऐसे कार्य किए जाए इसके लिए ध्यान रखे कि कार्य करते से अपने दिमाग को ठंडा रखें, तनाव ना ले, कोई भी कार्य हो प्रशंसा करे, कभी अपने सदस्य साथियों की कमी उजागर ना करे बल्कि आपस में चर्चा कर उसका निष्कर्ष निकाले।
सेवा और शीतलता प्रदान करने वाला यह प्रेरक उद्बोधन दिया समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद मध्यभारत प्रांत के प्रांताध्यक्ष अमित जैन ने जो स्थानीय शगुन वाटिका में संस्था के द्वारा आयोजित दायित्व ग्रहण समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, अध्यक्षता श्रीमती संध्या अग्रवाल एवं वर्ष 2026- 27 की नवागत संस्था अध्यक्ष श्रीमती ऋतु गोयल व सचिव श्रीमती राखी गोयल, कोषाध्यक्ष श्रीमती गीता शर्मा मंचासीन रही।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुआ ततपश्चात संस्था की नवागत अध्यक्ष श्रीमती ऋतु गोयल ने पदभार ग्रहण करते हुए अध्यक्षीय प्रतिवेदन दिया और वर्ष भर किए जाने वाले सेवा कार्यों का ब्यौरा उपस्थित मंच एवं सभी सदस्यों के बीच दिया। इस दौरान उन्होंने न केवल समाजसेवा बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान, रोजगारमूलक कार्य, आत्मनिर्भर भारत में योगदान जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को करने संकल्प दोहराया। यह उद्बोधन सभी सदस्यों तालियों के अभिवादन के साथ नव अध्यक्ष का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संचालन श्रीमती विनीता जैन ने जबकि आभार सचिव श्रीमती राखी गोयल के द्वारा व्यक्त किया गया।
प्रांतीय महासचिव नीरज अग्रवाल ने दिलाई शपथ, कराया दायित्व ग्रहण
इसके साथ ही कार्यक्रम में सभी नव नियुक्ति पदाधिकारी व सदस्यों को शपथ विधि अधिकारी प्रांतीय महासचिव नीरज अग्रवाल के द्वारा सौंपे गए दायित्व की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही श्री गोयल ने संस्था को संगठन से जोड़ते हुए 5 गतिविधि संयोजक बनाए जाने का आह्वाहन किया ताकि हरेक का एक संयोजक बनाकर अन्य सदस्यों को जोडा जा सके, यहां बताया भारत विकास परिषद में हरेक सदस्य जब जु?ता है तो वह अकेला नहीं बल्कि उसका पूरा परिवार शामिल होता है, इसलिए संस्था के उद्देश्यों के रूप में सेवा, सहयोग, संस्कार, संपर्क, समर्पण इन उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे।

जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने कहा सेवा के साथ राजगरमूलक कार्यों को भी मिले बढ़ावा
इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भारत विकास परिषद में सेवा ही वह कार्य है, जो पांच सूत्रीय उद्देश्यों पर संचालित होती है, यह संस्था अपने सेवा कार्यों रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, पशु सेवा के साथ साथ अब रोजगारमूलक कार्य हो ऐसे प्रयास करे ताकि आपके इन कार्यों से प्रभावित होकर अन्य जुड़े, साथ ही जागरूकता और स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया जाए।

इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी श्रीमती गायत्री इटोरिया, शाखा संस्थापक श्रीमती किरण उप्पल, शाखा के प्रांतीय पदाधिकारी विपिन शर्मा, कपिल भाटिया, राजीव भाटिया, श्रीमती रबजीत ओझा, श्रीमती पूनम भाटिया, अमित खंडेलवाल, हरिओम अग्रवाल, इंद्रजीत चावला, अमित गोयल सहित भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी, शाखा तात्याटोपे व शाखा विवेकानंद एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं मणिकर्णिका शाखा की सभी सदस्या सपरिवार उपस्थित रही।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment