---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, July 29, 2026

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर रेंजर वृन्दावन सिंह यादव को सीएम ने किया सम्मानित



शिवपुरी-
माधव नेशनल पार्क में कार्यरत रेंजर वृन्दावन सिंह यादव को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 2026 के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के द्वारा भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। रेंजर श्री यादव को यह सम्मान माधव टाईगर रिजर्व में अपनी पदस्थापना के दौरान व्यवसायिक कौशल के युक्तियुक्त उपयोग से बाघ पुर्नस्थापना कार्य में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए सक्रिय वन्यजीव प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रदेश के वन्यजीव संरक्षण प्रयासों को मजबूती प्रदान की है।

वन्यजीव संरक्षण हेतु उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह प्रशस्ति पत्र डॉ.समीता राजोरा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक (म.प्र.) व शुभरंजन सेन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख म.प्र. के हस्ताक्षरित युक्त प्रशस्ति पत्र माधव नेशनल पार्क में कार्यरत रेंजर वृन्दावन सिंह यादव को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के द्वारा प्रदान किया गया। रेंजर वृन्दावन को मिले इस सम्मान पर समस्त माधव नेशनल पार्क, माधव टाईगर रिर्जव एवं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी ओर से शुभकामनाऐं प्रदान की है। वहीं मिले इस सम्मान के प्रति रेंजर श्री यादव ने इसे वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अपनी उपलब्धि को समर्पित किया है।

No comments: