---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, July 29, 2026

शा. सांदीपनी हाई स्कूल पचावली में वेदव्यास जयंती पर गुरूपूर्णिमा का आयेाजन


शिवपुरी
-जिले के कोलारस अंचल स्थित पचावली ग्राम के शा हाई स्कूल में महर्षि वेद व्यास जी की जयंती पर गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अबसर पर बिद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांदीपनी आश्रम की झांकी तैयार कर महर्षि संदीपनी और भगवान श्रीकृष्ण एवं अन्य शिष्यों का जीबंत चित्र प्रस्तुत किया साथ ही विद्यार्थियों ने गुरु द्रोणाचार्य एवं एकलव्य पर आधारित नाटक का भव्य मंचन  किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ गुरुओं के स्वरूप महर्षि संदीपनी एवं गुरु द्रोणाचार्य जी के पूजा अर्चन से हुआ, शिक्षकों ने गुरु पूर्णिमा के महत्व भारतीय गुरु शिष्य परम्परा आदि बिषयो पर अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों शिक्षकाओ का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती अनीता श्रोत्रिय, श्रीमती वर्षा शर्मा, प्रदीप अवस्थी, कुं. शिवानी सोनी, अब्दुल सबूर खान, उमेश श्रीवास्तव, रवि ओझा, सोहन दांगी आदि की सराहनीय भूमिका रही।  

No comments: