---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, July 31, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा कन्या विद्यालय, श्रद्धापूर्वक मनाया गया शहीद सरदार ऊधम सिंह का बलिदान दिवस


ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेकर ही चैन की सांस ली

शिवपुरी/बदरवास-अमर क्रांतिकारी शहीद सरदार ऊधम सिंह का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ बदरवास के शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में शुक्रवार को मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं छात्राओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और अमर बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक गोविन्द अवस्थी ने कहा कि अमर बलिदानी सरदार ऊधम सिंह का जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, राष्ट्र स्वाभिमान और अटूट देशभक्ति का प्रतीक है।जलियांवाला बाग नरसंहार का प्रतिशोध लेकर ऊधम सिंह ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि भारतवासी अपने शहीदों का अपमान कभी नहीं भूलते। उनका बलिदान आज भी युवाओं में राष्ट्रप्रेम, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की भावना का संचार करता है।

प्राचार्य चंद्रवीरसिंह सेंगर ने कहा कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का अमूल्य स्रोत है। हम सब शहीदों के आदर्शों को आत्मसात कर अनुशासित, संस्कारित एवं जिम्मेदार नागरिक बनें। शिक्षक कपिल परिहार ने कहा कि शहीद उधम सिंह जैसे देशभक्त राष्ट्रनायकों के बलिदान से हमारा देश स्वतंत्र हो पाया। उनके त्याग बलिदान को हम सदैव याद रखें। इस अवसर पर चंद्रभान श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, बसंती मिंज,विनीता कुशवाह, डॉ ममता यादव, शशि गुप्ता, कनक कुशवाह, महेंद्र कुशवाह, हरवीरसिंह यादव, दलवीर सिंह, निर्मला शर्मा, हितेन्द्र कुशवाह, नीलेश रघुवंशी, शालिनी श्रीवास्तव, नावेद अली, रोहित चौरसिया,बलराम परिहार सहित सैकड़ों की संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

No comments: