---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, July 31, 2026

मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट के निर्देशन में वाहन चैकिंग अभियान को लेकर लगा मोबाईल कोर्ट


यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 34 वाहनों चालकों पर की कार्यवाही

शिवपुरी- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती प्राची शर्मा उपाध्याय के निर्देशन में शुक्रवार को स्थानीय ग्वालियर बायपास पर मोबाइल कोर्ट लगाया गया। जिसमें यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 34 वाहन चालकों पर 24,500 रुपये जुर्माने की कार्यवाही की गई। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों का पालन कराने के लिये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा सतत प्रयास किये जा रहे हैं, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा जिले मे थानों को वाहन चैकिंग करने एवं संदिग्ध वाहनों पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

यातायात नियमों को उलंघन करने बालों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये आज ग्वालियर बायपास शिवपुरी पर मोबाइल कोर्ट लगाया गया जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों जैसे तीन सवारी, वाहन में काली फिल्म, बिना सीट बेल्ट, पदनाम लिखी हुई नंबर प्लेट, बिना नंबर वाहन, नाबालिक वाहन चालक आदि पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है, कार्यवाही मे कुल 34 वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 24500रु. जुर्माना किया गया है। इस दौरान छ्वरूस्नष्ट श्रीमती प्रत्यक्षा कुलेश, जेएमएफसी सुश्री प्रिया शर्मा, जेएमएफसी श्री धर्मवीर राठौर, एडीपीओ मयंक शर्मा, यातायात प्रभारी रणवीर यादव, कोतवाली टीआई रोहित दुबे, सूबेदार प्रियंका घोष, यातायात एवं कोतवाली का पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

No comments: