---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, July 31, 2026

पुलिस विभाग में सेवा प्रदान करने के बाद सेवानिवृत्त हुए सउनि प्रकाश चन्द्र पवैया


पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रमाण पत्र, शॉल-श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर दी विदाई

शिवपुरी- पुलिस विभाग में सेवा देने के बाद 31.07.2026 को सेवानिवृत होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी में सेवानिवृत होने बाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के परिजनों के साथ विदाई कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गयी।

सउनि प्रकाश चन्द्र पवैया के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति के द्वारा सेवानिवृत हुये पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को उनके सेवाकाल के दौरान अनुभवों को साझा किया तथा अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं देकर उनको प्रमाण पत्र, सॉल, श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी गयी। इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति, रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, स्टेनो आशीष पटेरिया, स्टेनो आमिर कुरैशी एवं सेवानिवृत्त हुए स उ नि के परिजन उपस्थित रहे।

No comments: