---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, October 15, 2026

जिला परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान


नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर 1 वाहन किया जप्त

शिवपुरी-कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशों के परिपालन में जिला परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का कढ़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रंजना सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में परिवहन उपनिरीक्षक प्रवीण डावर द्वारा दल बल के साथ वाहनों की जांच की गई। इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान कुल 38 संदिग्ध एवं कमियों वाले वाहनों की बारिकी से जांच की गई। जांच के दौरान नियमों के विपरीत संचालित पाए जाने वाले विभिन्न श्रेणियों के वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। कुल 11 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उनसे अर्थदंड वसूला गया, जिसमें  6 माल वाहन, 2 यात्री वाहन और 3 स्कूल वाहन शामिल हैं।

38 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त एवं 1 वाहन जब्त
परिवहन विभाग द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध की गई इस कार्रवाई से कुल 38 हजार रुपये का राजस्व शासन के खाते में प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त, गंभीर अनियमितता पाए जाने पर मौके पर 1 वाहन को भी जब्त किया गया है, जिसे विभागीय अभिरक्षा में लिया गया है।

परिवहन विभाग की सख्त चेतावनी
जिला परिवहन विभाग ने वाहन चालकों, स्कूल वाहन संचालकों और वाहन मालिकों को क?ी हिदायत दी है कि वे वाहन संचालन से जु?े सभी वैध दस्तावेज पूरे रखें, निर्धारित मानकों का पालन करें और ओवरलोडिंग या सुरक्षा नियमों की अनदेखी बिल्कुल न करें। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिले में स?क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण एवं चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

No comments: