---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, April 13, 2026

सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर एवं उनकी टीम के द्वारा किया प्रतिभाशाली बिटिया का सम्मान


शिवपुरी।
मंजि़लें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। इस वाक्यांश को सच कर दिखाया है मनियर निवासी शिक्षक राजाराम राठौर की प्रतिभाशाली बिटिया शिवानी राठौर ने.., शिवानी ने साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और लगन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है, आज उनकी मेहनत और लगन की दम पर विदेश मंत्रालय में ए.एस.ओ. के पद पर चयन हुआ है। शिवानी के ए.एस.ओ. पद पर चयनित होने पर भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर एवं उनकी टीम द्वारा शिवानी के निज निवास पर पहुंचकर शिवानी एवं उनके माता-पिता को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में हरिओम राठौर के साथ भाजपा नेता श्यामलाल शाक्य, राजेंद्र राठौर, प्रदीप दीक्षित, रवि सर (अध्यक्ष राठौर युवा मंडल,मनियर), प्रदीप राठौर, राम कुमार राठौर, संजय राठौर, अनिल राठौर आदि उपस्थित रहे।

No comments: