---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, April 13, 2026

गिद्दा भंगड़ा शगुन आशीर्वाद के साथ संपन्न हुआ बैसाखी उत्सव




पंजाबी परिषद व पंजाबी साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित बैसाखी उत्सव में दिल्ली व पंजाब के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

शिवपुरी-शहर के नक्षत्र गार्डन में पंजाबी परिषद शिवपुरी एवं पंजाबी साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा आयोजित बैसाखी उत्सव कार्यक्रम में दिल्ली व पंजाब से आए कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी व परिषद द्वारा शगुन आशीर्वाद एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

शहर के नक्षत्र होटल में पंजाबी परिषद द्वारा बैसाखी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली से आए चन्नी मस्ताना ग्रुप द्वारा पंजाबी पॉप एवं पंजाबी गानों की प्रस्तुतियां दी गई एवं पंजाब से आये कलाकारों ने गिद्दा एवं भांगड़ा पार्टी द्वारा दी गई प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया एवं समाज के लोगों ने गिद्दा एवं भांगड़े का भरपूर लुफ्त उठाते हुए पंजाबी पॉप की धुन पर जमकर नाचे। 

परिषद के इंद्रजीत चावला एवं पुनीत भसीन ने बताया कि परिषद द्वारा नवजात शिशुओ एवं नवयुगल का दंपतियो को शगुन आशीर्वाद के रूप में चांदी के सिक्के प्रदान किए गए एवं समाज के वरिष्ठ जनों शॉल एवं श्रीफल से स्वागत किया गया। शिवपुरी पंजाबी समाज में 12वीं कक्षा में सबसे ज्यादा 96 प्रतिशत लाने वाली भव्या अरोड़ा को अरोरा पब्लिक स्कूल दिनारा अमरजीत अरोड़ा की तरफ से 5100 का नगद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर पंजाबी साहित्य अकादमी भोपाल के निदेशक इंद्रजीत खनूजा खनूजा एवं दीपक गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन माधुरी अरोड़ा, स्वीटी माटा एवं अजीत बत्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रा के माध्यम से लोगों को गिफ्ट प्रदान कि गई।

एड. सुनील भुगड़ा स्मृति में पंजाबी परिषद ने लगाया रक्तदान शिविर

इसी क्रम में नक्षत्र गार्डन में पंजाबी परिषद शिवपुरी द्वारा अपने पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय सुनील कुमार भुगरा एडवोकेट की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के महिला पुरुषों द्वारा जिसमें 50 यूनिट रक्त दान किया गया। परिषद के इंद्रजीत चावला एवं पुनीत भसीन ने बताया कि ब्लड डोनेट करने वालों में 6-7 लोग फर्स्ट टाइम रक्तदान किया। ब्लड बैंक की तरफ से ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर नीरजा केन एवं भानु प्रताप रैकवार अपनी टीम के इस कैंप को सफल बनाया।

No comments: