---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, May 29, 2026

कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म मामले में आरोपी को 4 घंटे में किया गिरफ्तार


शिवपुरी।
कोतवाली थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पीडि़ता का रिश्ते में चाचा बताया जा रहा है, जो एक ही मकान में संयुक्त परिवार के साथ रहता था।

पीडि़ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी देवेन्द्र कुशवाह निवासी गौतम बिहार कॉलोनी, सर्किट हाउस रोड शिवपुरी ने दिसंबर 2025 से कई बार उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी फोटो भी खींच ली थीं और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण करता रहा। पीड़िता के अनुसार 25 मई की शाम करीब 7 बजे भी आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 421/26 के तहत धारा 64(2)(द्घ), 64(2)(द्व), 351(3) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया। टीआई रोहित दुबे ने टीम गठित की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सर्किट हाउस रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे, उप निरीक्षक भावना राठौर, आरक्षक मुकेश वर्मा, रवि शर्मा और महिला आरक्षक मोनिका धाकड़ की विशेष भूमिका रही।

No comments: