एफ एल एल क्विज प्रतियोगिता में 09 शिक्षक होगे सम्मानितशिवपुरी/बदरवास-मध्य प्रदेश शासन की स्कूल सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत गुणवत्ता मानकों के आधार पर जनपद शिक्षाकेंद्र बदरवास के 5 विद्यालयों को ब्रॉन्ज अवार्ड हेतु चयनित किया गया है। यह चयन विद्यालयों की शैक्षणिक एवं प्रबंधन संबंधी मानकों की उत्कृष्ट के आधार पर तृतीय पक्ष मूल्यांकन एवं विद्यार्थियों की दक्षता परीक्षण के उपरांत किया गया है। जारी परिणाम में जनपद शिक्षाकेंद्र बदरवास के विद्यालय शासकीय माध्यमिक विद्यालय बरोदिया को गोल्ड एवं 05 शासकीय माध्यमिक विद्यालय अटलपुर, देरहदागणेश,बिजरोनी, चकमोहम्मदपुर,रामपुरी को ब्रॉन्ज के लिए नामित किया गया है।
इस उपलब्धि जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव,जिला शिक्षाकेंद्र के डीपीसी दफेदार सिकरवार, प्रोग्रामर जुगराज प्रजापति,एपीसी करारे,अतर सिंह राजोरिया,हरीश शर्मा, संतोष कुर्मी के द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की। गोल्ड,सिल्वर अवार्ड प्राप्त करने वाली संस्थाएं सहित एफएलएन में स्थान प्राप्त करने वाले शिक्षकों का सम्मान जिला स्तर पर किया जाएगा। बदरवास द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में नए-नए नवाचार करते हुए इस सत्र में शानदार उपलब्धियां प्राप्त की है। बदरवास बीआरसी तोमर द्वारा इस उपलब्धि के लिए अपनी पूरी टीम समस्त बीएससी, समस्त जन शिक्षकों बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी है। उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए डीपीसी सर ओर जिला शिक्षा केंद्र की पूरी टीम को धन्यवाद दिया।
एफ एल एन क्विज प्रतियोगिता 9 शिक्षकों का होगा सम्मान
एफ एल एन क्विज प्रतियोगिता में 9 शिक्षकों द्वारा प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने के कारण राज्य स्तर से प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। बीआरसी अंगद सिंह तोमर के अनुसार राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा एफएलएन क्विज प्रतियोगिता प्राथमिक शिक्षकों के लिए आयोजित की गई थी। जिसमें बदरवास विकासखंड के दुर्गेश यादव,राजेश कुमार शर्मा ,महेश जाटव,प्रेम सिंह कलावत, रामबाबू रघुवंशी, संजय कुमार शर्मा,बद्री प्रसाद लोधी,कल्याण सिंह नरवरिया एवं कपिला ट्रिकी के द्वारा द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

No comments:
Post a Comment