---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, May 19, 2026

दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ की सेवाए समाप्त, 20 से अधिक कार्यकर्ता सहायिका को नोटिस


शिवपुरी/पिछोर
-कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्रों के सतत भ्रमण के निर्देश दिए हैं। लापरवाही पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए हैं।

जब परियोजना अधिकारी प्रियंका बुनकर द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया तब आंगनवाड़ी केंद्र नियमित न खुलने और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिए जाने के मामले में खनियांधाना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओ पर कार्रवाई की गई है। खनियांधाना में वार्ड 9 की कार्यकर्ता स्नेहलता यादव एवं सिनावलकला की कार्यकर्ता गीता लोधी की सेवा समाप्त कर दी गई है। इसके अलावा 2 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सेवा समाप्त के सम्बन्ध में एक माह का अल्टीमेटम दिया गया है और 20 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को कार्य में लापरवाही के चलते नोटिस जारी किये गए हैं एवं वेतन काटा गया है। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने अधिकारियों को आंगनवाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के निर्देश दिए थे। जिला कार्यक्रम अधिकारी व एसडीएम अनुभाग पिछोर की देखरेख में परियोजना अधिकारी प्रियंका बुनकर एवं सेक्टर पर्यवेक्षकों ने निरीक्षण कर रिपोर्ट दी। कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के अनुपस्थित रहने व नियमित रूप से केंद्रों का संचालन न करने, केंद्र पर सेवाएं न देने, केंद्र पर अनुपस्थित मिलने, योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को न देने, पोषण ट्रैकर एप संपर्क में कार्य न करने व कुपोषित बच्चों का प्रबंधन, कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई है।
पोषण ट्रेकर एवं सम्पर्क एप सहित योजनाओं का विधिवत संचालन न करने, आंगनबाड़ी केंद्र के रिकॉर्ड का संधारण न करने, मुख्यालय निवास न करने पर 20 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका का 3 से 15 दिन का मानदेय राजसात किया गया है। जिसमें गूडर की सुषमा जैन, अमुहाय कमलेश चौहान, देवीपुरा की रक्षा शर्मा, मजरा धमधोली की वर्षा यादव, दीप्ती यादव, रिजोदा की केशकुंवर, फोटू यादव, ढोंगा की रामवती वंशकार, दुर्गापुर की किरण सोनी, मायापुर की राजकुमारी सेन, कंचनपुर सुषमा जाटव, मुहारी गुड्डी केवट, अमरपुरललन की फूलवती जेरा, ममता कोली देवखो की बेबी राजा शामिल है।

No comments: