एसडीओपी-तहसीलदार सहित थाना प्रभारी मौजूद रहेशिवपुरी/बैराढ़- नवागत पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणजनों की समस्याओं का निराकरण हेतु निर्देशित किया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले व एसडीओपी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बैराढ़ निरीक्षक सुरेश शर्मा ने मंगलवार शाम 4 बजे ग्राम एचवाड़ा में जनचौपाल शिविर का आयोजन किया और आमजन की जनसमस्याओं को सुना। शिविर के दौरान एसडीओपी आनन्द राय, तहसीलदार अजय परसेडिया,थाना प्रभारी सुरेश शर्मा,सरपंच सहित अन्य ग्रामीण जन मौजूद रहे। जन चौपाल शिविर में हेल्पलाइन नंबर 1090 महिला हेल्प लाइन चाइल्ड हेल्पलाइन डायल 112 साइबर फ्रॉड यातायात संबंधी जानकारी दी गई। जहा शिविर में ग्रामीणजनों द्वारा खाधान्न वितरण में अनियमितता, पेयजल समस्या,रास्ता को लेकर मुख्य रूप से शिकायती आवेदन दिया जिस पर तहसीलदार अजय परसेडिया द्वारा तत्काल समस्याओं के निराकरण हेतु सम्वन्धित को सूचना दी साथ ही जल्द ही निराकरण का आश्वाशन दिया। शिविर के दौरान अन्य ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता पूर्वक सुनी गई तथा उनका भी निराकरण किया गया।

No comments:
Post a Comment