---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, May 19, 2026

शिवपुरी में 25 मई से 7 दिवसीय नि: शुल्क कृत्रिम अंग शिविर, दिव्यांगजनों को मिलेंगे हाथ-पैर व कैलीपर


मंगलम् में लगेगा नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर, कोलकाता के विशेषज्ञ लगाएंगे नि:शुल्क कृत्रिम हाथ-पैर

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के दिव्यांग भाई-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मंगलम् शिवपुरी द्वारा 25 से 31 मई तक विशाल नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर लगाया जा रहा है। सात दिवसीय इस शिविर में कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ एवं कैलीपर का निर्माण कर प्रत्यारोपण किया जाएगा।
मंगलम संस्था के सचिव इंजी. राजेन्द्र मजेजी ने बताया कि शिविर परम पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज के आशीर्वाद से आयोजित हो रहा है। महावीर सेवासदन कोलकाता तथा जायंट्स ग्रुप ऑफ इंदौर के सहयोग से लगने वाले इस शिविर में जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय विभाग एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का भी सहयोग मिल रहा है। इंजी. मजेजी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों के जीवन में नई आशा और आत्मविश्वास का संचार करना है। कोलकाता से आए अनुभवी विशेषज्ञों की टीम दिव्यांगजनों का परीक्षण कर मौके पर ही नि:शुल्क कृत्रिम अंग तैयार कर लगाएगी। यह शिविर शिवपुरी स्थित मंगलम भवन, कोर्ट रोड पोलो ग्राउंड के सामने, प्रात: 9 से सायं 5 बजे तक चलेगा। पंजीयन शिविर स्थल पर ही किया जाएगा। मंगलम संस्था ने जिलेवासियों से अपील की है कि अपने आसपास के दिव्यांगजनों को शिविर की जानकारी दें ताकि अधिक से अधिक लोग लाभ ले सकें। इस शिविर में पंजीयन को लेकर विकास शर्मा 9039665077, संजीव भार्गव 9685676880, संजय कंसौटिया 9981031992 से संपर्क किया जा सकता है।

No comments: