शिवपुरी-पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा स्मैक को लेकर बड़ी कार्यवाही की गई जिसमें एक युवक कार से स्मैक का विक्रय कर रहा था तभी वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 33.87 ग्राम स्मैक बरामद करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कोतवाली रोहित दुबे को जरिए मुखबिर के सूचना मिली कि एक व्यक्ति मेडीकल कॉलेज शिवपुरी के सामने कच्ची रास्ते पर स्मैक विक्रय करने की नियत से खडा है, सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु फोर्स को मेडीकल कॉलेज तरफ रवाना किया, जहाँ एक व्यक्ति मुखबिर के हुलिया के अनुसार स्विफ्ट कार के पास खडा दिखा जो पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने लगा जिसे स्टाफ की मदद से घेरकर पकडा जो हफीज पुत्र रफीक मोहम्मद उम्र 38 साल नि.हिम्मतगढ थाना पनिहार ग्वालियर हाल गोल पहाडिया ग्वालियर का निकला। इस युवक के कब्जे से 33.87 ग्राम स्मैक कीमत 6,00,000रु. बरामद की गई, स्मैक व स्विफ्ट कार जप्ती एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही की गयी, आरोपी के विरुध्द अप.क्र. 417/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। इस कार्यवाही में थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि.सुमित शर्मा, सउनि.प्रवीण त्रिवेदी, विवेक भट्ट, प्र.आर.गजेन्द्र, जितेन्द्र रायपुरिया, विनय सिंह, अवतार सिंह,, मोहन चौहान, आर. महेन्द्र तोमर, राहुल कुमार, देवेन्द्र रावत, जितेन्द्र रावत, राहुल रजक, रवि शर्मा, दिलशाद खांन, आर. चालक शरद यादव की विशेष भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment