---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, May 21, 2026

आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा नि:श्ुाल्क ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर : अध्यक्ष सुमत कुमार गुप्ता



अग्रवाल महासभा एवं अग्रसेन विकास परिषद समिति द्वारा नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ

शिवपुरी- आज के दौर में हर हाथ में हुनर हो ऐसी परिकल्पना को साकार करने की मंशा प्रारंभ से ही अग्रवाल समाज में रही है और यही कारण है कि अग्रवाल महासभा एवं अग्रसेन विकास परिषद के संयुक्त बैनर तले 20 मई से 7 जून तक दिया जाने वाला नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर हरेक प्रशिक्षणार्थी को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, इसलिए अच्छे से अपने मनपसंद कार्य क्षेत्र को चुनें और प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वावलंबी बनकर इस देश के विकास में अपना अहम योगदान दें। नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ अवसर पर यह उत्साहवर्धन किया मध्यदेशीय अग्रवाल समाज अध्यक्ष सुमत कुमार गुप्ता (ख्यावदा वाले) जिन्होंने शिविर का शुभारंभ फीता काटकर किया।

शिविर के बारे में जानकारी देते हुए अग्रसेन विकास परिषद जिलाध्यक्ष दीपा बंसल ने बताया कि अग्रवाल महासभा एवं अग्रसेन विकास परिषद समिति के द्वारा सर्व समाज के लिए नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ मध्यदेशीय अग्रवाल समाज अध्यक्ष सुमत कुमार गुप्ता (ख्यावदा वाले) के मुख्यातिथ्य में किया गया। शिविर का यह आयोजन 20 मई से 7 जून तक चलेगा, समय 4 बजे से 6 बजे तक इसमें सबसे पहले शुभारंभ फीता काटकर फिर अग्रसेन महाराज की तस्वीर पर माला अर्पण कर दीप प्रजलत कर अक्षत चढ़ाकर अग्रसेन महाराज जी आशीर्वाद लिया और कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें अतिथि उपस्थित  हुए सुमित गुप्ता अग्रवाल, धर्मशाला अध्यक्ष, सुरेश बंसल अग्रवाल महासभा अध्यक्ष, पी.डी.सिंघल, महेश बंसल, तनुजा गर्ग, मनीष गुप्ता, उपाध्यक्ष पुरानी शिवपुरी मंडल भाजपा रितिक गर्ग भटनावर वाले साथ में उपस्थित रहे। 

अग्रसेन विकास परिषद समिति के सभी सदस्य जिलाध्यक्ष दीपा देवेंद्र बंसल, महामंत्री संगीता जैन,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजू मित्तल, उपाध्यक्ष रीना अग्रवाल, संगठन मंत्री ऋतु जैन, कोषाध्यक्ष शिल्पी सिंघल, संगठन मंत्री रानी मंगल, विनीत बंसल, वर्षा अग्रवाल, रीना जैन आदि सदस्य उपस्थित हुए, साथ में जो भी इस शिविर में नि:शुल्क सेवाऐं दे रहे, इनमें डांस के लिए सुखवीर सर, पार्लर के लिए शीतल बुद्धराजा, मेहंदी के लिए अंजू मित्तल, पेंटिंग पूजा जैन और रिया गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित हुए। शिविर का लाभ लेने के लिए अब तक 50 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए शिविर शुभारंभ के साथ ही अपना पंजीयन कराया इनमें बच्चे, युवतियों व महिलाऐं शामिल है।

No comments: