शिवपुरी-करैरा वन परिक्षेत्र के खोड़ सब रेंज में काफी समय से खैर की कटाई की सूचना लगातार वन विभाग को मिल रही थी। जिस पर वन विभाग ने गंभीरता दिखाई और रात्रि के समय वन विभाग के आला अधिकारी करैरा सीडीओ आदित्य सांडिल्य के आदेश पर जंगल का गस्त किया जा रहा था। इसी दौरान दरगुवां बीट के जंगल से चैन शॉप लकड़ी काटने वाली मशीन चलने की आवाज आ रही थी। जब वन विभाग के स्टाफ ने जंगल से आ रही आवाज की ओर जाकर देखा तो दो व्यक्ति मशीन से खैर के हरे भरे पेड़ों को काट रहे थे। जिस पर वन विभाग के स्टाफ ने तत्परता दिखाई और दोनों युवकों को पकड़ कर गाड़ी में बिठाया तथा पकड़े गए युवकों से नाम पूछने पर उन्होंने अपना नाम रामकुमार लोधी एवं फूलसिंह लोधी निवासी मल्हाबनी तहसील पिछोर का होना बताया, जिस पर करैरा रेंजर लक्ष्मण मीणा के निर्देशन में वन विभाग के द्वारा चैन शॉप लकड़ी काटने वाली मशीन एवं एक हीरो कंपनी की मोटर सायकल तथा कुछ खैर की लकड़ी जप्त करते हुए दोनों व्यक्तियो पर कार्यवाही की गई। वन विभाग की इस सम्पूर्ण कार्यवाही में करैरा रेंजर लक्ष्मण मीणा, डिप्टी रेंजर राजाराम कटारिया, वन रक्षक राहुल गुप्ता, नीरज तिवारी, अशोक बाथम, रमेश जाटव, सागर जैन जितेंद्र गर्ग की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment