---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, May 18, 2026

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी ऑल्टो को टक्कर, महिला घायल


शिवपुरी
-शिवपुरी से ग्वालियर जा रहे एक परिवार की अल्टो कार को रविवार दोपहर करीब 1:20 बजे मोहना क्षेत्र के शिवहरे मैरिज गार्डन के पास एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार महिला के सिर में चोट आई और वह घायल हो गई, जबकि वाहन को भी काफी नुकसान पहुंचा।

फरियादी अरशद अली पत्रकार (43), निवासी सहीशपुरा मस्जिद के पास शिवपुरी, अपने परिवार के साथ अपनी पत्नी तंजीम अली (40) और दो बेटियों अलीना अली (13) व अल्शिपा अली (9) को लेकर ग्वालियर इलाज के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मोहना के पास पीछे से आ रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी अल्टो को बाईं ओर से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि अल्टो कार क्षतिग्रस्त हो गई और तंजीम अली के सिर में चोट लग गई,  फरियादी ने बताया कि उन्होंने टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो का नंबर देख लिया, जो एमपी07-बीए 1857 बताया गया है। घटना के बाद अरशद अली ने मोहना थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई और आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह मामला तेज़ रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत हो रहा है। जांच अधिकारी के रूप में एएसआई प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

No comments: