---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, May 17, 2026

ईस्टर्न हाईट्स स्कूल का सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम शानदार




शिवपुरी-
शहर के ईस्टर्न हाईट्स स्कूल का कक्षा 12वीं सीबीएसई परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। सभी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

90 से 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी
आशी बिंदल 94.8, पर्णिका भदौरिया 94.8, उन्नति गोयल 93, स्नेहा गुप्ता 92.4, पियूष शर्मा 91.6, सृष्टि गोयल 90.8, 80 से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी गीत खंडेलवाल 89.4, निशिता गोयल 88.4, कनिष्का तोमर 85.4, अनिका व्यास 82.6, काव्या शर्मा 80, 75 से 80 अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, आन्या बंसल  79.8, निस्सिम माहते 79.8, रिदिम भार्गव 79.4, अधिराज चौहान 79.4, लव सेन 77, रुद्रांश शर्मा 76.4, युविका राठौड़ 75.4 रहे। विद्यालय के संचालक सुबोध अरोरा एवं श्रीमती नीलम अरोरा के साथ ही प्राचार्य मनीष गुप्ता एवं उप-प्राचार्य श्रीमती प्रीति शर्मा तथा समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

No comments: