अग्रवाल मित्र मण्डल का ग्रीष्मकालीन नि:शुल्क महिला प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभशिवपुरी- युवतियों व महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी संस्था अग्रवाल मित्र मण्डल शिवपुरी के द्वारा 10 मई से 7 जून तक नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन महिला प्रशिक्षण शिविर का आयेाजन अग्रसेन भवन, कमलागंज एबी रोड़ शिवपुरी किया गया है। जिसका शुभारंभ मध्यदेशीय अग्रवाल समाज अध्यक्ष सुमत कुमार गुप्ता(ख्यावदा वाले) के द्वारा जबकि अध्यक्षता महावीर प्रसाद जैन ने की।
अग्रवाल मित्र मण्डल अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने शिविर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अग्रवाल मित्र मण्डल द्वारा विगत 30 वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन नि:शुल्क महिला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन अग्रवाल मित्र मण्डल के अग्रसेन भवन, शिव मंदिर टॉकिज के समीप कमलागंज चावल वाली गली शिवपुरी पर किया गया है। जिसका शुभारंभ मध्यदेशीय अग्रवाल समाज अध्यक्ष सुमत कुमार गुप्ता(ख्यावदा वाले) के द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्षता महावीर प्रसाद जैन के द्वारा की गई, इस दौरान मध्यदेशीय अग्रवाल समाज अध्यक्ष सुमत कुमार गुप्ता ने शिविर आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि अग्रवाल मित्र मण्डल के द्वारा सर्व समाज की युवतियों व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने के लिए आयोजित इस तरह के नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर से कई युवतियों व महिलाओं को रोजगार मिल सकेगा जिससे वह आत्म निर्भर बन अपने घर-परिवार का भरण-पोषण कर सकेगी।
इस नि:शुल्क महिला प्रशिक्षण शिविर में मेंहदी, ढोलक, डांस, ब्यूटी पार्लर आदि विधाओं का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह शिविर 10 मई से प्रारंभ होकर 7 जून तक जारी रहेगा। इस अवसर पर श्रीमती साधना गुूप्ता, महिला अध्यक्ष कमलेश जैन, तनुजा गर्ग, मंजू गर्ग, सिंघल, हरिकृष्ण अग्रवाल, अशोक सिंघल, ऋषभ गर्ग, के.सी.गुप्ता, डॉ.दिनेश आदि सहित अन्य समाजजन मौजूद रहे। बता दें कि अग्रवाल मित्र मण्डल के द्वारा सर्व समाज की युवतियों व महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का यह अनुकरणीय कार्य किया गया है तथा निरंतर समाजसेवी कार्यों एवं समाज के लिए सेवा कार्य आदि को भी अग्रवाल मित्र मण्डल के भी आगे आकर किया जाता है।


No comments:
Post a Comment