शिवपुरी- मातृ दिवस के अवसर पर मध्य भारत प्रांत विश्व मांगल्य सभा की अध्यक्ष श्रीमती विभा रघुवंशी के द्वारा संगठन के साथी सदस्यों के साथ मिलकर अपना घर आश्रम में प्रभुजन व अस्पताल चौराहा स्थित मंगलम भवन परिसर पहुंचकर निराश्रित वृद्धजनों की सेवा का अनुकरणीय कार्य किया गया। इस अवसर पर सभी प्रभुजन व निराश्रित महिलाओं को आवश्यक जरूरी सामग्री के रूप में बैडशीट व अन्य सामग्री का वितरण किया गया।
इस दौरान श्रीमती विभा रघुवंशी ने सभी प्रभुजन व निराश्रितों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद किया और सभी का हाल-चाल जानते हुए उनसे जीवन के अनुभवों पर भी चर्चा की। इसके अलावा सभी को जरूरी सामग्री समय-समय पर उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन भी विश्व मांगल्य सभा के द्वारा दिया गया ताकि प्रभुजन एवं निराश्रितों की सेवा कर पुण्य लाभ सेवा कार्य किया जा सके। इस अवसर पर श्रीमती विभा रघुवंशी अध्यक्ष मध्य भारत प्रांत विश्वमांगल्य सभा के साथ उपस्थित संगठन सदस्यों में श्रीमती शोभा पुरोहित, श्रीमती नम्रता गौतम, मीडिया प्रभारी आरती जैन, महिला समन्वय मातृशक्ति संयोजक डॉ.श्रीमती सुषमा पांडे, श्रीमती सुंदरी चौहान, श्रीमती पिंकी गोस्वामी और अनेक मातृशक्ति सम्मिलित हुई।



No comments:
Post a Comment