---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, June 24, 2026

बैराढ़ पुलिस ने 60 लीर अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार


शिवपुरी-
पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना बैराड पुलिस के द्वारा एक आरोपी को 60 लीर अवैध हाथ भट्टी से बनी देशी शराब के साथ पकड़ा गया और उसके खिलाफ कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

थाना प्रभारी बैराढ़ सुरेश शर्मा को जरिए मुखबिर के सूचना मिली कि बरोद रोड स्थित ठाकुर बाबा मंदिर के पीछे एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब रखे हुए है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे सतर्कता एवं तत्परता से पकड़ा और पूछताछ में राजेन्द्र पुत्र मांगीलाल राठौर, उम्र 32 वर्ष, निवासी कालामढ़ शाखा फील्ड के पास, बैराड का होना बताया। 

पुलिस टीम के द्वारा तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो प्लास्टिक की कैनों में रखी 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी की बनी देशी कच्ची शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 12,000 रुपये है, बरामद कर जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक सुरेश शर्मा, प्रधान आरक्षक हरिओम जाटव, आरक्षक संदीप राठौर, ज्ञान सिंह रावत, लोकेन्द्र सिंह एवं चालक आरक्षक मनीष परिहार शामिल रहे।

No comments: