---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, June 24, 2026

शिवपुरी में फर्जी बीपीएल कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत


रायचंदखेडी के राकेश यादव पर दो जगह आवास लेने का आरोप, जांच कर कार्यवाही की मांग

शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना अंतर्गत ग्राम रायचंद खेडी में शासकीय योजनाओं का लाभ फर्जी तरीके से लेने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत ईटमा निवासी जमादार यादव ने कलेक्टर को आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आवेदक जमादार यादव पुत्र गजराज सिंह यादव का आरोप है कि शिवपुरी जनपद के रायचंद खेडी निवासी राकेश यादव पुत्र मानसिंह यादव ने फर्जी रूप से ग्राम छिरेंटा के नाम से बीपीएल राशन कार्ड बनवाया और डबल आईडी तैयार कर ली। शिकायत के अनुसार राकेश यादव ने 15 वर्ष पूर्व छिरेंटा गांव में आवास योजना के तहत मकान मंजूर कराकर निर्माण कर लिया। इसके बावजूद वर्ष 2024-25 में उसने पुन: रायचंद खेडी में दूसरा आवास मंजूर करा लिया और मकान बनवाकर तैयार कर लिया, जो नियमों के पूर्णत: विपरीत है। 

आवेदन में यह भी आरोप है कि राकेश यादव फर्जी रूप से जय भैरो बाबा के नाम से स्व-सहायता समूह संचालित कर रहा है, जबकि उसकी माँ विद्याबाई, उम्र 65 वर्ष, आज भी रसोईया के पद पर कार्यरत हैं। जमादार यादव ने बताया कि वह स्वयं गरीब है और आज भी कच्ची टपरिया में निवास कर रहा है, लेकिन उसे आज दिनांक तक आवास योजना का लाभ नहीं मिला। प्रार्थी ने कलेक्टर से मांग की है कि राकेश यादव द्वारा फर्जी रूप से स्वीकृत कराए गए दोनों आवासों की मौके पर जांच कराकर कड़ी कार्यवाही की जाए तथा फर्जी समूह को तत्काल हटाया जाए। आवेदन के साथ बीपीएल सूची संलग्न की गई है। मामले की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

No comments: