---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, June 24, 2026

खनियाधाना पुलिस ने हत्या के दो आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार


शिवपुरी-
पुलिस अधीक्षक श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में अपराध में आरोपियों की गिरफ्तारी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं।

थाना खनियाधाना पर फरियादी कपिल उपाध्याय पुत्र महेश उपाध्याय उम्र 43 साल निवासी निचला बाजार जैन मंदिर गली शिवपुरी थाना कोतवाली जिला शिवपुरी ने 22.06.2026 को रिपोर्ट लिखाई थी, कि ग्राम खजरा में कल्लू आदिवासी की बच्ची की शादी में सूर्या ढाबा शिवपुरी का मालिक नीलम यादव के साथ मेरा छोट भाई सुशील उर्फ सिम्पल उपाध्याय अपने दोस्त देवा आदिवासी एवं केशराम उर्फ छोटू गुर्जर के साथ 21.06.2026 को ग्राम खजरा आये थे। ढाबा मालिक नीलम यादव शादी समारोह में था मेरा छोटा भाई सूशील एवं उसके दोस्त देवा आदिवासी एवं केशराम उर्फ छोटू गुर्जर शराब की पार्टी मनाने के लिए ग्राम खजरा में खेत पर गये थे। पार्टी के दोरान मेरे भाई सुशील और देवा आदिवासी एवं  केशराम उर्फ छोटू गुर्जर ने मेरे छोटे भाई कि हत्या कर दी है। यह बात मुझे सुर्या ढावा मालिक नीलम यादव ने बताई थी। उक्त रिपोर्ट पर से थाना खनियाधाना पर अप.क्र. 222/2026 धारा-103(1),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया। 

विवेचना के दौरान घटना के 24 घंटे के अंदर बीत रोज मंगलवार को ग्राम अछरौनी में मुखविर की सूचना पर सरकारी अस्पताल के पास रमपुरा अछरौनी से दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे हमराही फोर्स की मदद से दोनो व्यक्तियों को घेर कर पकडा एक ने अपना नाम केशराम उर्फ छोटू गुर्जर पुत्र लक्खी गुर्जर उम्र 28 साल निवासी ग्राम सेमरी तेन्दुआ हाल निवास गऊशाला के पास थाना देहात का होना बताया, दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम देवा आदिवासी पुत्र जीवन आदिवासी उम्र 32 साल निवासी वार्ड क्रमांक 16 सहरिया मौहल्ला गऊशाला के पास थाना देहात का होना बताया, दोनो आरोपीगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खनियाधाना पेश किया गया जेल वारंट प्राप्त होने पर उप जेल पिछोर दाखिल किये गये। 

इस कार्यवाही में निरी. केदार सिंह यादव, उनि छाया राय, सउनि रामसिंह भिलाला, हजारीलाल जाटव, प्र.आर. नरेन्द्र सिंह पाल, आर. अनूप कुमार, हेमसिहं गुर्जर, योगेन्द्र सिंह, रवि बाथम, उमेश लोधी, दीपक किरार, अरविन्द्र सिहं कौरव, विकाश चौधरी, चाल. मोहित शर्मा की सराहनीय भूमिका रही। 

No comments: