शिवपुरी। युवा राजनीति का एक नया और ओजस्वी अध्याय देखने को मिला। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के शिवपुरी प्रथम आगमन पर युवा नेता प्रशांत राठौर के नेतृत्व में फतेहपुर चौराहे पर एक बेहद भव्य और जोरदार स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव, महामंत्री के पी परमार, बंटी रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा सहितर अनेक भाजपा नेता एवं युवा मौजूद रहे।ढोल-नगाड़ों की थाप और गगनभेदी नारों से गूंजा फतेहपुर चौराहा
जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का काफिला फतेहपुर चौराहे पर पहुंचा, वहां मौजूद सैकड़ों युवाओं का हुजूम 'युवा शक्ति जिंदाबाद' के नारों से आकाश गुंजायमान कर उठा। कार्यक्रम में उत्साह का आलम यह था कि पूरे चौराहे को भगवा और स्वागत द्वार से पाट दिया गया था। ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते युवाओं ने फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ अपने लाडले नेताओं का पलक-पावड़े बिछाकर इस्तकबाल किया।
प्रशांत राठौर ने पहनाया 51 किलो का फूलों का हार
युवा नेता प्रशांत राठौर ने अपनी टीम के साथ मिलकर प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का 51 किलो का विशाल पुष्पहार पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया। इस दौरान प्रशांत राठौर ने कहा श्याम टेलर जी का प्रदेश अध्यक्ष बनना पूरे शिवपुरी संभाग के युवाओं के लिए गौरव की बात है। उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में एक नई ऊर्जा के साथ काम करेगा और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करेगा।

युवाओं के दम पर रचेंगे नया इतिहास : श्याम टेलर
अपने नागरिक अभिनंदन से अभिभूत होकर प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने युवा नेता प्रशांत राठौर और उपस्थित जनसैलाब का आभार व्यक्त किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह स्वागत मेरा नहीं, बल्कि शिवपुरी के हर उस युवा का सम्मान है जो समाज और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन युवाओं की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेगा।

No comments:
Post a Comment