शिवपुरी- समाजसेवी संस्था किरण फाउंडेशन के द्वारा एक भव्य स्केटिंग टूर्नामेंट 2026 का आयोजन आज रविवार 21 जून को सायं 4 बजे से किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से सभी स्केटिंग प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने एवं रोमांचक पुरस्कार जीतने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है।जानकारी देते हुए किरण फाउण्डेशन के चेयरमैन यशवंत गुप्ता व सचिव सुश्री सौम्या गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताय कि स्केटिंग प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से भव्य स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किरण फाउण्डेशन के बैनर तले 21 जून 2026 (रविवार),
समय सायं 4 बजे, स्थान वीर सावरकर पार्क, शिवपुरी (म.प्र.) में किया जा रहा है, प्रतियोगिता में आयु वर्ग के रूप में यहां 7 से 10 वर्ष, 11 से 14 वर्ष एवं 15 से 20 वर्ष के प्रतिभागी प्रतियोगिता में शमिल हो सकेंगें। इस प्रतियोगिता में विशेष आकर्षण के रूप में यहां विजेताओं के लिए आकर्षक एवं रोमांचक पुरस्कार, विजेताओं के लिए विशेष बम्पर लकी ड्रॉ, सभी प्रतिभागियों के लिए अलग से लकी ड्रॉ, प्रत्येक प्रतिभागी को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। शिवपुरी के साथ-साथ अन्य शहरों एवं जिलों के प्रतिभागी भी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
पंजीकरण एवं जानकारी के लिए सुखवीर कुशवाह 8085473649 एवं एनजीओ हेल्पलाईन 8085608732 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए अपने हुनर को नई उड़ान दें और इस शानदार स्केटिंग प्रतियोगिता का हिस्सा बनने की अपील किरण फाउण्डेशन के द्वारा की गई जिसमें अपील है कि स्केट करें, जीतें और यादगार अनुभव प्राप्त करें।

No comments:
Post a Comment