प्रतियोगिता समापन के रूप में जूनियर और सब जूनियर वर्ग का फायनल मैच होगा आजशिवपुरी- दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृतियों को संजोते हुए आईपीएल की तर्ज पर आयोजित शिवपुरी क्रिकेट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का आयेाजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वरिष्ठ क्रिकेटर छोटे खां के द्वारा पोलोग्राउण्ड मैदान में किया गया। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष संजय सांखला, भाजपा जिला महामंत्री लवलेश जैन चीनू, पटेल एण्ड संस के संचालक यशपाल रावत-भूपेन्द्र रावत (अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती) एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा रहे जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सहयोग प्रदान किया। एसपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का फायनल मैच में सीनियर वर्ग के बीच खेला गया जिसमें अनुराग रॉयल की टीम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में कपिल पैंथर्स को 10 रनों से पराजित कर प्रतियोगिता का फायनल विजेता बनी और यहां विजेता टीम को पुरूस्कृत किया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता का समापन आज रविवार 21 जून को प्रात: 7 बजे से जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग के बीच खेला जाएगा जिसमें दोंनों ही फायनल मैच के विजेताओं के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा और इस प्रतियोगिता के श्रेष्ठ खिलाडिय़ों को दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति में पुरूस्कृत किया जाएगा। वरिष्ठ क्रिकेटर छोटे खां ने प्रतियोगिता के फायनल मुकाबले को लेकर रविवार केा पोलोग्राउण्ड में अधिक से अधिक संख्या में सभी प्रतियोगिता में खेल रहे बच्चों के अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों से इस फायनल मुकाबले को देखने का आग्रह किया है। इस दौरान सीनियर वर्ग के फानल मैच के मुख्य अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव मौजूद रहे जिन्होंने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
जूनियर और सब जूनियर टीमों के बीच होगा समापन के रूप में फायनल मुकाबला
प्रतियोगिता में हुए मैच के बारे में जानकारी देते हुए वरिष्ठ क्रिकेटर छोटे खां ने बताया कि एसपीएल प्रतियोगिता में पटेल एण्ड संस का मुकाबला पटेल एण्ड संस की बी टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं सब जूनियर वर्ग में नेल्सन मून लाईट का मुकाबला अंशुमान चीताज से होगा। यह दोनों फायनल मुकाबले प्रात: 7 बजे से प्रारंभ होकर 9:30 बजे तक रहेगा जिसमें समापन पर सभी 20 टीमों के खिलाडिय़ों एवं प्रतियोगिता में शामिल 200 प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरूस्कृत किया जाएगा। इसके पूर्व शनिवार को हुए मैच में पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 131 रन बनाए, जहां देवांश ने तेजी से खेलते हुए 54 रन बनाए और कार्तिक रवाडा ने 38 रन बनाए। इसके जबाब में उतरी कपिल पैंथर्स की टीम ने खेलना शुरू किया और संघर्ष करते हुए 125 रनों तक टीम पहुंची और 5 रनों से मैच हार गई। यहां कप्तान कपिल ने 50 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं रवाना को 38 रन और 2 विकेट व 3 कैच के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरूस्कार दिया गया।

No comments:
Post a Comment