---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, June 20, 2026

दून पब्लिक स्कूल में आज मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस


शिवपुरी।
शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान दून पब्लिक स्कूल, शिवपुरी द्वारा आज 21 जून, रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर एक विशाल योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस गरिमामयी आयोजन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। यह आयोजन प्रात: 7 बजे से दून पब्लिक स्कूल कैंपस (ककरवाया कैंपस रोड, शिवपुरी) में शुरू होगा। स्वस्थ शरीर और शांत मन ही खुशहाल जीवन की कुंजी है, के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित होने वाले इस उत्सव में सामूहिक योगाभ्यास, प्राणायाम और ध्यान के सत्र आयोजित किए जाएंगे।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस योग शिविर में स्कूल के स्टाफ सदस्यों, विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों के साथ-साथ समस्त शिवपुरी वासियों को भी सादर आमंत्रित किया गया है। संस्थान का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है।

योग शिविर के लिए नि:शुल्क बस सेवा की सुविधा
योग शिविर में शामिल होने वाले आम नागरिकों और विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विद्यालय द्वारा दून जूनियर स्कूल, महल रोड से मुख्य आयोजन स्थल (कैंपस) तक के लिए नि:शुल्क बस सेवा की व्यवस्था की गई है। बस सेवा एवं रूट से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए प्रदीप सर(9993020030) से संपर्क किया जा सकता है। आयोजन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या पूछताछ के लिए मोबाइल नंबर 9425784575 एवं 6232009575 पर संपर्क किया जा सकता है। विद्यालय परिवार ने सभी प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित इस योग उत्सव का हिस्सा बनें और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

No comments: