श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रारंभ होगी प्रतियोगिता, विजयी प्रतिभागी होंगें पुरूस्कृतशिवपुरी-एक बार फिर से महिलाओं के उत्साहवर्धन को लेकर उन्हें खेलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शर्मा व सचिव संजय शर्मा के द्वारा आगामी 15 मई को कै.राजमाता माधवी राजे सिंधिया की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर राज्य स्तरीय महिला मैराथन प्रतियोगिता का आयेाजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों में विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति एवं राशि के साथ पुरूस्कृत भी किया जाएगा। यहां सर्वप्रथम राजमाता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी तत्पश्चात मैराथन प्रारंभ होगी जिसमे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागी को पुरूस्कृत किया जाएगा।
जानकारी देते हुए एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शर्मा एवं सचिव संजय शर्मा व जिला खेल अधिकारी डॉ.के.के.खरे ने संयुक्त रूप से बताया कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रेरणा से महिलाओं को स्पोर्ट्स के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कै.राजमाता माधवीराजे की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय महिला मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्यालय पर आगामी 15 मई को किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में मप्र की सभी आयु वर्ग की महिलाऐं भाग ले सकेंगी और मैराथन के विजयी प्रतिभागियों को नगद पुरूस्का राशि से पुरूस्कृत भी किया जाएगा।
एथलेटिक्स सचिव संजय शर्मा ने बताया कि आगामी 15 मई को कै.राजमाता माधवी राजे सिंधिया की द्वितीय पुण्यतिथि है जहां सर्वप्रथम कै.राजमाता माधवीराजे सिंधिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी तत्पश्चात हरी झण्डी दिखाकर महिला मैराथन को रवाना किया जाएगा, यह मैराथन कलेक्टे्रट कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार से प्रारंभ होकर रोटरी चौक चौराहा होकर अस्पताल चौराहे से कोर्ट रोड़ होते हुए माधवचौक से होकर गुरूद्वारा होकर राजेश्वरी रोड़, अग्रसेन चौक से पुन: कलेक्टे्रट प्रवेश द्वार पर पूर्ण होगी जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को नगद राशि क्रम:श 10000, 7000, 5000 के साथ पुरूस्कृत किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय महिला मैराथन प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं को राज्य स्तरीय एवं देश में खेल के प्रति उनमें जागरूकता लाने के लिए पोलो ग्राउंड पर यह मैराथन प्रतियोगता का आयोजन रखा गया है। प्रतियोगिता में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के सभी प्रतिभागियों से शामिल होने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं से इस राज्य स्तरय मैराथन प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील एथलेटिक्स एसोसिएशन जिला शिवपुरी के द्वारा की गई है।

No comments:
Post a Comment