ग्राम ऐसवाया, डांगबर्बें और सांपरारा की साडिय़ा भेंटशिवपुरी-जिले की पोहरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुद्गल के द्वारा ग्राम-ग्राम पहुंचकर बहिनों से टीका कराते हुए उन्हें उपहार स्वरूप साडिय़ों का वितरण का क्रम लगातार जारी है, यहां ग्राम-ग्राम पहुंचकर बहिन बेटियों को साडिय़ां वितरण कर उनके पैर छूकर आर्शीवाद लिया जा रहा है। दीपावली की भाईदूज से यह सेवा का कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में गत दिवस भाजपा नेता दिलीप जैन के द्वारा ग्राम ऐसवाया, ग्राम डांगबर्बें, डांगबर्बे आदिवासी बस्ती, ग्राम सांपरारा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर बहिन-बेटियों को साड़ी वितरण का कार्य लगातार जारी है। यहां सर्व समाज की सभी बहिनों से टीका लगवाकर पैर छूकर उपहार स्वरूप साडिय़ों भेंट की जा रही है और सभी बहिनें अपने भाई के उज्जवल भविष्य की कामना करतीं हैं।
बता दें कि भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल के द्वारा विगत वर्षों से निरंतर क्षेत्र में जन सेवा के तौर पर कार्य करते नजर आ रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र में तकरीबन 10 विशाल भंडारे कराए हैं और सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलनों में जाकर सभी बेटियों के डबल बेड कंबल की किट से पैर पूजे हैं चाहे सार्वजनिक कार्यक्रम हो या क्रिकेट के क्षेत्र में खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन करना, टॉपर स्टूडेंटों का सम्मान करना, सामाजिक समरसता भाव के साथ सभी समाजों के चल समारोहों का फ्रूटी, आइसक्रीम बांटकर स्वागत करना, और विभिन्न ग्रामों से होते हुए ऐसवाया ग्राम की सभी बहिनों से टीका लगवाकर सम्मानजनक पैर छूकर उपहार स्वरूप साडिय़ां भेंट की जा ही है।
यह सेवा कार्य पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डांगबर्बे एवं डांगबर्बे आदिवासी बस्ती में भी किया गया जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुद्गल ने प्रतिदिन की भांति आज भी सभी समाज की सभी बहिनों से टीका लगवाकर पैर छूकर उपहार स्वरूप साड़ी भैंट की इसके अलावा पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सांपरारा में भी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुद्गल ने सभी समाज की सभी बहिनों से टीका लगवाकर पैर छूकर उपहार स्वरूप साडयि़ां भैंट की। यहां सभी ग्राम की बहनों के बीच पहुंचकर उनसे टीका लगवाकर सम्मानजनक पैर छूकर आशीर्वाद लेना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।

No comments:
Post a Comment