संस्था के सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने की सहभागिता
शिवपुरी-भारत विकास परिषद शिवपुरी नगर समन्वय जिसमें शाखा शिवपुरी शाखा वीर तात्या टोपे शाखा विवेकानंद एवं शाखा मणिकर्णिका के लगभग 140 सदस्यों ने सहभागिता की यह कार्यशाला नगर समन्वयक नीरज अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित की गई थी, उन्हीं के अथक प्रयास से सभी चारों शाखों द्वारा संयुक्त कार्यशाला आयोजित करने का संकल्प लिया गया।
इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष अमित जैन द्वारा और प्रांतीय महासचिव द्वारा साल भर में लगभग दो या तीन कार्यक्रम समन्वय के तत्वाधान में करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम का प्रारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया तथा शाखा वीर तात्या टोपे की मातृ शक्ति द्वारा संपूर्ण वंदे मातरम का गायन किया गया।
इस कार्यशाला में संगठन कार्य पद्धति एवं शाखा संचालन विषय पर प्रांतीय महासचिव नीरज अग्रवाल द्वारा संगठन की रचनात्मक संरचना पर प्रकाश डाला गया। श्रवण पाठक क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक संस्कार ने संस्कार प्रकल्प और उनके क्रियान्वयन विषय पर अपना उद्बोधन दिया। प्रांतीय वित्त सचिव श्रीमती रचना गोयल द्वारा सेवा के प्रकल्प एवं क्रियान्वयन विषय पर सेवा के विभिन्न प्रकल्पों पर प्रकाश डाला जिसमें पश्चिमी प्रांत में किए जाने वाले नेत्रदान की तारीफ की, इसके अलावा कोटा और चंडीगढ़ में चलने वाले नि:शुल्क चिकित्सालयों का भी ब्यौरा दिया तथा सदस्यों को इस नवीन जानकारी से अवगत कराया गया।
इसी क्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष विपिन शर्मा द्वारा संपर्क और उसका महत्व विषय पर बोलते हुए संपर्क को दो प्रकार से अवगत कराया गया, एक शाखा के अंदर संपर्क दूसरा शाखा से बाहर जनता से संपर्क इन दोनों विषयों पर कैसे समंजन बैठाया जाए, इस पर विपिन शर्मा द्वारा सदस्यों को अवगत कराया। प्रांतीय गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता डॉ उमा शर्मा द्वारा महिला सहभागिता एवं उसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला गया, इसमें बच्चियों का एनीमिया जांच बच्चों को आत्म रक्षा करने के तरीके आदि विषयों पर कार्य करने के लिए मातृशक्ति को प्रेरित किया।
कार्यशाला में चारों शाखों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सभी गतिविधि संयोजक, भारतीय संयोजक, भारत को जानो श्रीमती पूनम भाटिया, प्रांतीय रक्तदान संयोजक राजेश सिंघल आदि उपस्थित हुए। कार्यक्रम के अंत में संजीव जैन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।



No comments:
Post a Comment