शिवपुरी- जिला मुख्यालय सहित वायपास मार्ग, फोरलेन मार्ग सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए थाना यातायात शिवपुरी द्वारा एनएचएआई टीम के साथ दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया जिसमे आवश्यकतानुशार साईन बोर्ड, रिफलेक्टर, रेडियम लगाने एवं अवैध कटों को बंद करने के लिये बताया गया।पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में प्रदेश स्तर पर यातायात जागरूकता बढ़ाने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अभियान चलाया गया है जिसके तहत पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में शिवपुरी पुलिस द्वारा लोगों को जागरुक करते हुए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण जा रहा है। थाना यातायात पुलिस द्वारा रविवार को एनएचएआई की टीम के साथ दुर्घटना संभावित क्षेत्रों जिसमें खूबत घाटी ब्लैक स्पॉट, कठमई तिराहा, नोहरी रेलवेब्रिज एवं पिपरसमा चौराहे का संयुक्त निरीक्षण किया गया और ब्लॉक स्पॉट चिह्नित किए गए। इस दौरान नेशनल हाईवे पर हो रही सड़क दुर्घटना को देखते हुए कमी लाने के लिये एनएचएआई की टीम के साथ निरीक्षण किया गया है।
निरक्षण के दौरान एनएचएआई टीम को इन सभी जगहों पर रेडियम, रिफ्लेक्टर, साइन बोर्ड लगाने, प्रोपर मार्किंग करने एवं हाईवे पर ढाबा, होटल संचालकों द्वारा किए गए अवैध कटों को बंद करने के लिये बताया गया है। सड़क किनारे खड़ी झाडयि़ों को हटाने के लिए बताया गया जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। विगत पिछले 18 महीनों में खूबत घाटी से लेकर ककरबाया तिराहे तक कुल 73 सड़क दुर्घटनाओं में 80 लोग घायल एवं 30 लोगों की मृत्यु हुई हैं।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment