---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, May 10, 2026

जनगणना कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए सुपरवाइजर पुरोहित हुए सम्मानित


त्रुटिरहित जनगणना कार्य के लिए रमन पुरोहित और उनकी टीम का सम्मान

शिवपुरी/पिछोर- तहसील क्षेत्र में आगामी जनगणना 2027 के प्रारंभिक चरणों को सफलतापूर्वक संपन्न करने पर कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया जा रहा है। इसी क्रम में, तहसील कार्यालय द्वारा रमन कुमार पुरोहित को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करारखेड़ा के प्राचार्य रमन कुमार पुरोहित ने जनगणना 2027 के अंतर्गत सुपरवाइजर के रूप में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के महत्वपूर्ण कार्य को पूरी निष्ठा के साथ पूर्ण किया। उन्होंने सुपरवाइजर सर्किल में गणना का कार्य समय सीमा के भीतर और त्रुटिरहित तरीके से संपन्न करवाया। सर्किल क्रमांक 48 पिछोर का सबसे बड़ा सर्किल है जिसमें 14 एचएलबी बनाई गई है इसके प्रगणक देवसिंह लोधी और देवेंद्र पाल की दोनों एचएलबी तथा दिनेश केवट, लालसिंह लोधी महाराज सिंह पाल संतोष त्रिपाठी जी की एक एक एचएलबी पूर्ण हो गई है। इस कारण तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी, तहसील पिछोर श्री शिवशंकर सिंह गुर्जर द्वारा सभी प्रगणकों प्रशस्ति पत्र सहित यह सम्मान प्रदान किया गया। 

इसी के साथ साथ बडेरा शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य प्रदीप पाठक को भी सम्मानित किया गया चार्ज गणना अधिकारी ने सुपरवाइजर प्रदीप कुमार पाठक के कार्य के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि जनगणना जैसे जटिल कार्य को समय सीमा में और शुद्धता के साथ पूर्ण करना सराहनीय है। उन्होंने श्री प्रदीप पाठक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए यह सम्मान पत्र भेंट किया। इस उपलब्धि पर उनके विद्यालय परिवार और क्षेत्र के शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें इस विशेष उपलब्धि पर बधाई दी और कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

No comments: