16 वीं पुण्यतिथि पर शगुन वाटिका होटल में होगी विचार गोष्ठी
शिवपुरी। जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रदेश की पत्रकारिता में अपना नाम रोशन करने वाले स्व. जयकिशन शर्मा की 16 वीं पुण्यतिथि 26 मई 2026 मंगलवार को है। उनके नाम से पत्रकारिता सम्मान समारोह का आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 मई मंगलवार को शगुन वाटिका होटल नवग्रह मंदिर के पास शिवपुरी मे सांयकाल 5 बजे से आयोजित किया जाएगा। श्री शर्मा की पुण्यतिथि पर पत्रकारिता सम्मान, विचार गोष्ठी के साथ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करनें वाले लोगों का सम्मान भी किया जाता हैं।
स्व. जयकिशन शर्मा की पत्रकारिता एक जुझारूपन, कुशल लेखनी के लिए जानी पहचानी जाती थी। वरिष्ठ पत्रकार स्व. शर्मा का 26 मई 2010 को लम्बी बीमारी के कारण अल्प आयु में निधन हो गया था। उनके पत्रकारिता जीवन की यादों को नियमित रूप से संजोए रखने के लिए उनके पुत्र लालू शर्मा एवं पत्रकारों द्वारा प्रत्येक वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर पत्रकारिता सम्मान के साथ सामाजिक एवं कई अनेक आयोजन किए जाते हैं। पत्रकारिता सम्मान समारोह के आयोजन में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, पत्रकारों के साथ अनेक गणमान्य नागरिक, शामिल होगे। स्व. श्री शर्मा के पुत्र लालू शर्मा पत्रकार ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

No comments:
Post a Comment