---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, May 10, 2026

प्रतिभाओं का सम्मान सुनहरे भविष्य का आव्हान : इंजी.गोपाल पाल दद्दा








पाल बघेल धनगर समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान

शिवपुरी- पाल-बघेल समाज की मेधावी प्रतिभाऐं जो आज 70 से लेकर 96 प्रतिशत तक कक्षा 10 एवं 12वीं में अंक लाकर समाज का नाम रोशन कर रही है, इन प्रतिभाओं का सम्मान ही सुनहरे भविष्य का आव्हान है इसलिए इन्हें प्रोत्साहित कर पाल-बघेल धनगर समाज स्वयं भी गौरान्वित हो रहा है इसलिए सभी प्रतिभाऐं अपना लक्ष्य तय कर भविष्य का निर्माण करें और समाज की इन प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित करने का काार्य हम समस्त पाल-बघेल धनगर समाज के द्वारा किया जाएगा, इसका विश्वास दिलाते है। उक्त उद्गार व्यक्त किए पाल बघेल धनगर समाज के प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम संयोजक व भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजी. गोपाल पाल ने जो स्थानीय नक्षत्र गार्डन में समाज की मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर इन प्रतिभाओं को भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहे थे। 

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आपको शिक्षा के साथ संस्करवान भी बनना है क्योंकि संस्कारविहीन शिक्षा किसी मतलब की नहीं होती, उन्होंने उपस्थित प्रतिभाओं से सरकार की शिक्षा परख योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढऩे का आव्हान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड डीएसपी मदन पाल ने की जिन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आप ईमानदारी से मेनहत करें तो सफलता जरूर मिलेगी उन्होंने कहा कि आपकी सफलता में आपके माता पिता का बहुत बड़ा योगदान है क्योंकि उनकी मेहनत और समपर्ण, संस्कार से ही आपको यह सफलता हासिल हुई है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित सब रजिस्ट्रार विकास पाल ने कहा कि आप टारगेट बनाकर पढ़ाई करें उन्होंने अपने स्वयं का उदाहरण देते हुये कहा कि मैं एक एवरेज स्टूडेंट था लेकिन टारगेट बनाकर पढ़ाई करने से सफलता हासिल हुई है उन्होंने कहा कि मैं प्रतिभाओं का मार्गदर्शन के लिये तैयार हूं। नरवर जनपद अध्यक्ष प्रियंका पाल ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में पाल बघेल धनगर समाज के जिला अद्यक्ष एडवोकेट रामस्वरूप बघेल ने अपने उद्बोधन में  असफलता से न घबराने की सलाह प्रतिभाओं को दी और लगातार प्रयास करने का आव्हान किया।

कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य हरिकृष्ण बघेल, पोहरी नगर कांगेस अध्यक्ष दीवान सिंह बघेल, हाकिम सिंह बघेल सरपंच, अजब सिंह बघेल थरखेड़ा, युवा जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह बघेल, जगन सिंह बघेल, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष नीरज पाल, जगन सिंह बघेल, राकेश पाल, रघुवीर पाल, श्रीमती मालती पाल, श्रीमती सुषमा बघेल, ममता बघेल, पत्रकार राजू यादव, दीपेंद्र पाल, होल्कर सेना जिलाध्यक्ष पंकज पाल, रामनिवास पाल, विशाल बघेल, डॉक्टर देव सागर पाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नेपाल सिंह बघेल ने किया। कार्यक्रम में सभी अथितियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गए। कार्यक्रम में समाज की लगभग 200 प्रतिभाओं का सम्मान मंच से किया गया जिसमें कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 70 प्रतिशत से लेकर 96 प्रतिशत तक के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया, साथ ही समाज के उन युवाओं का भी सम्मान किया जिन्होंने शासकीय सेवा में स्थान हासिल किया।

No comments: