---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, May 10, 2026

मातृ दिवस के अवसर पर अग्रसेन मारवाड़ी महिला मंडल द्वारा अनोखी रील प्रतियोगिता का आयोजन


शिवपुरी
- मातृ दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष रील प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें माताओं के द्वारा अपना हुनर प्रदर्शित करते हुए प्रेरणादायक संदेश देते हुए आकर्षक रील्स की प्रस्तुत दी गई जिसमें संदेश था कि हर घर, परिवार और समाज में महिला का किया महत्व है और कैसे वह संघर्षों से जूझते हुए अपने मातृत्व की रक्षा करती हैं। इस रील में श्रेष्ठ प्रतिभागी को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अग्रसेन मारवाड़ी महिला मंडल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने मातृत्व के प्रेम, त्याग एवं संस्कारों को सुंदर रूप में दर्शाया गया। इन सभी रील प्रस्तुति के पश्चात इस अवसर पर अग्रसेन मारवाड़ी महिला  मंडल की अध्यक्ष नेहा मंगल, सचिव तृप्ति गोयल, उपाध्यक्ष पूजा मंगल, कोषाध्यक्ष टीना गुप्ता एवं संरक्षक गण द्वारा विजेताओं की घोषणा की गई। जिसमें रेणु सिंघल ने प्रथम स्थान जबकि द्वितीय स्थान पर अपूर्वा गोयल एवं तृतीया स्थान टीना मित्तल ने प्राप्त किया, इसके अतिरिक्त सांत्वना पुरस्कार डॉली बंसल , राधिका मंगल को दिया गया। अग्रसेन मारवाड़ी महिला मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृ दिवस के अवसर पर मातृ शक्ति का सम्मान करना तथा महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा। इस अवसर पर बबीता अग्रवाल,शिखा बंसल, नेहा मंगल, तृप्ति गोयल, टीना गुप्ता, मोना गर्ग,रानी गोयल द्वारा सम्मानित किया गया।

No comments: