---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, May 10, 2026

महिला समन्वय के द्वारा मातृ दिवस पर अपना घर आश्रम में प्रभुजियों व मंलगम में निराश्रितों की सेवा


शिवपुरी-
मातृ दिवस के अवसर पर समाजसेवी एवं सेवाभावी संस्था महिला समन्वय के द्वारा अपने सेवा कार्येाँ को स्मरण करते हुए अपना घर आश्रम एवं मंलगम परिसर पहुंचकर प्रभुजियों एवं वृद्धजनों की सेवा का कार्य किया गया और उनके साथ अपने जीवन के अनुभव साझा किए गए। 

इस अवसर पर महिला समन्वय की विभाग संयोजक डॉ सुषमा पांडेय विशेष रूप से मौजूद रही जिन्होंने अपना घर आश्रम के प्रभुजियों की सेवा करते हुए उन्हें मॉ स्वरूप में मानते हुए वस्त्र आदि का वितरण किया तो वहीं मंगलम परिसर में नारी तू नारायणी सेवा को चरितार्थ करने का कार्य किया गया जहां सभी माताओं के साथ महिला समन्वय की कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभवों को साझा किया और सभी महिलाओं के साथ मिलकर उनके जीवन के संस्मरण को सुने साथ ही उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महिला समन्वय के द्वारा मंगलम परिसर की इन सभी माताओं की सेवा करते हुए उन्हें मातृ दिवस पर 50 डबल बेडशीट पिलो भेंट कर आर्शीवाद प्राप्त किया। 

इस सेवा कार्य में उन्हें बताया कि यह बेडशीट किसी के लिए चैन की नींद है, किसी के लिए सम्मान है, और यह सेवा कार्य स्वरूप दी गई बेडशीट सभी परिवारों की दुआओं के रूप में पहुंचेंगी, ऐसी आशा व्यक्त की। इस अवसर पर सेवा कार्य स्वरूप श्रीमती विभा रघुवंशी, किरण उप्पल की मां शोभा पुरोहित, सुंदरी चौहान, आरती जैन, नम्रता गौतम, पिंकी गोस्वामी आदि मौजूद रही जिन्होंने इस पुण्य सेवा में सहयोग प्रदान किया।

No comments: