मौके पर पहुंचे कलेक्टर, एसपी, लिया हालातों का जायजा, पुलिस घटना की जांच में जुटीशिवपुरी। जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के गूडर गांव में बुधवार की सुबह एक घर में जोरदार धमाका हुआ, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। यहाँ एक मकान में जोरदार धमाके के साथ छत और दीवारें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं। इस भीषण विस्फोट और मलबे में दबने से 4 साल की मासूम बच्ची जाह्नवी प्रजापति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के चार लोग जिंदा झुलस गए। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें शिवपुरी मेडिकल कॉलेज से ग्वालियर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 8:30 बजे प्राण सिंह प्रजापति के घर पर हुआ, पत्नी रोशनी प्रजापति उम्र 27 वर्ष अपनी 4 साल की बेटी जाह्नवी को स्कूल भेजने के लिए रसोई में नाश्ता तैयार कर रही थी। मासूम जाह्नवी पलंग पर बैठी थी और पास ही उसका डेढ़ साल का भाई शिवा लेटा हुआ था। इसी दौरान अचानक पूरा घर एक जोरदार धमाके के साथ दहल उठा। धमाका इतना भयंकर था कि मकान की छत और दीवारें भरभराकर गिर गईं और आसमान छूती आग की लपटें उठने लगीं। घर के बाहर बैठे बुजुर्ग पिता फूल सिंह अपनी जान की परवाह किए बिना परिवार को बचाने अंदर कूदे, लेकिन वह भी आग की चपेट में आ गए।
इस घटना में अंकेश उम्र 10 वर्ष 80 से 85 प्रतिशत झुलस गया और बेहद गंभीर स्थिति है, वहीं प्राण सिंह प्रजापति 60 से 70 प्रतिशत, शिवा प्रजापति 1 वर्ष 50 से 60 प्रतिशत एवं रोशनी प्रजापति 40 से 50 प्रतिशत झुलस गई है। घायलों को गंभीर अवस्था में ग्वालियर रैफर किया गया है। बताया जाता है कि मकान मालिक प्राण सिंह घर से ही किराना दुकान चलाता था और चर्चा है कि वह अवैध रूप से खुला डीजल-पेट्रोल भी बेचता था। आशंका जताई जा रही है कि घर में रखे इसी ज्वलनशील पदार्थ ने आग पकड़ी और विस्फोट हो गया।
घटना के बाद राहत बचाव में जुटे ग्रामीण
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस-प्रशासन को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसके बाद मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीन बुलानी पड़ी। मलबे के नीचे से 4 वर्षीय जाह्नवी का शव निकाला गया, जिसे देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।

कलेक्टर-एसपी पहुंचे मौके पर
हादसे की गंभीरता को देखते हुए शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा, एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया और क्षेत्रीय विधायक प्रीतम लोधी तुरंत प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए घायलों के साथ एक तहसीलदार को ग्वालियर रवाना किया है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक और बारीकी से जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि इस तबाही की असली वजह क्या थी।

No comments:
Post a Comment