---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, May 10, 2026

ग्राम राजगढ़ में कलेक्टर के साथ एसडीएम ने लगाई रात्रि ग्राम चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं


कलेक्टर ने औचक निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश

शिवपुरी-कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा गत दिवस ग्राम राजगढ़ का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस औचक निरीक्षण में उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां के स्टाफ से भी जानकारी ली गई। ग्रामीण भी पहुंचे और अपनी समस्या बताइ। तब तत्काल कलेक्टर अर्पित वर्मा ने एसडीएम कोलारस अनूप श्रीवास्तव को निर्देश दिए। एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि गांव राजगढ़ में चौपाल लगाई गई और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई। निरीक्षण के दौरान जो कमियां पाई गई थी उन्हें तत्काल दूर किया गया। स्वास्थ्य केंद्र के आसपास गंदगी को देखकर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने नाराजगी व्यक्त की थी और तत्काल सफाई करने के निर्देश दिए थे। निर्देशानुसार स्वास्थ्य केंद्र के आसपास साफ सफाई कराई गई और अन्य ग्रामीणों की भी जो समस्याएं थी उन्हें सुना गया। इस दौरान अन्य विभाग में अधिकारी भी इस ग्राम चौपाल में उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर अर्पित वर्मा लगातार जिले का भ्रमण कर रहे हैं। स्कूल आंगनबाड़ी सहित स्वास्थ्य केदो में व्यवस्थाओं को लेकर उनके निर्देश हैं। निरीक्षण के दौरान जो कमियां पाई गई थी उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त एसडीएम को निर्देश दिए हैं अपने-अपने क्षेत्र में सतत निरीक्षण करें और व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित करें।

No comments: