---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, May 9, 2026

नरवर में धूमधाम से मनाई महाराणा प्रताप जयंती


शिवपुरी/नरवर।
नगर के फॉरेस्ट चौकी के पास स्थित महाराणा प्रताप तिराहे पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती सर्व समाज द्वारा बड़े उत्साह, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर तिलक लगाकर माल्यार्पण किया तथा जय महाराणा प्रताप के नारों के साथ कार्यक्रम को भव्य रूप दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष संतोष सिंह राजपूत ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक समाज नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप तिराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर नगर परिषद नरवर को कई बार आवेदन दिए जा चुके हैं। नगर परिषद की ओर से शीघ्र प्रतिमा स्थापना का आश्वासन भी मिला है। उन्होंने महाराणा प्रताप के त्याग, वीरता, राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के प्रति समर्पण पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पत्रकार हनुमत सिंह रावत, कृपाल सिंह सोलंकी, पिंटू प्रजापति, मोहन सिंह कुशवाहा, अर्जुन रजक, मनमोहन वाथम, अजय सिंह बैस, प्रदीप परमार, जितेंद्र प्रताप सिंह जादौन, धर्मेंद्र सिंह बैस, मोनू सोलंकी, अरविंद सिंह सोलंकी, रामावतार सिंह गुर्जर, केदार सिंह दोहरे, निहाल सिंह कुशवाहा, रणमत सोलंकी, विक्रम सिंह बैस, विजय तोमर, करन सिंह कुशवाहा नरोत्तम रावत, गणेश कुशवाह सहित सर्व समाज के करीब आधा सैकड़ा लोग उपस्थित रहे। सभी ने महाराणा प्रताप जयंती को धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया।

No comments: