---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, May 9, 2026

थाना यातायात द्वारा यातायात जागरूकता अभियान


माधव चौक पर वाहन चैकिंग लगकर दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिये दी समझाईस

शिवपुरी- पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में आयोजित राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह में हेलमेट जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांचेन डोलकर भुटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं सीएसपी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी रणवीर यादव के द्वारा थाना यातायात पुलिस के साथ माधव चौक चौराहे पर आमजन को हेलमेट के प्रति जागरूक किया गया एवं नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन न चलाने को लेकर भी आमजन को जागरूक किया गया। पूर्व में भी शिवपुरी शहर में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की दुर्घटना में मृत्यु हुई है। जिसे देखते हुए शिवपुरी शहर में भी बिना हेलमेट एवं नाबालिक वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर चालानी कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस ने शिवपुरी शहर के आमजन से अपील  कि वह बिना हेलमेट एवं नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने ना देने की अपील की गई है। 

No comments: