---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, May 9, 2026

रेडक्रास सोसायटी ने स्थापना दिवस घुमांतु परिजनों के बीच पहुंच की सेवा





अधिकारों के प्रति जागरूक कर किया कराया भोजन

शिवपुरी- विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय से करीब 5 किमी दूर स्थित ग्राम बड़ौदी में घुमांतु आदिवासी परिजनों के बीच रेडक्रॉस सोसायटी शिवपुरी के द्वारा पहुंचकर संस्था का स्थापना दिवस मनाया और इस अवसर पर इन घुमांतु जाति के लोगों को बिठाकर उन्हें समझाईश देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया गया व भोजन कराया गया।

जानकारी देते हुए रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन राकेश शर्मा व सचिव विशाल भसीन के द्वारा बताया गया कि इन दिनों विश्व रेडक्रास सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है और इसी सेवा सप्ताह के तहत विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर संस्था रेडक्रास सोसायटी के द्वारा भी स्थापना दिवस पर गरीब, आदिवासी घुमंतू समाज के बीच पहुंचकर सेवा कार्य किया गया। इस दौरान ना केवल रेडक्रास सोसायटी के द्वारा इन आदिवासी परिवारों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया बल्कि उनकी समस्याओं को भी जाना और हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति को लेकर रेडक्रास सोसायटी के द्वारा इन सभी घुमंतू जाति के लेागों से चर्चा की गई और इनकी आवश्यकताओं को चिह्नित करते हुए उन्हें शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर रेडक्रास सोसायटी के स्थापना दिवस के रूप में घुमंतू जाति के इन सभी परिवारों को बिठाकर भोजन कराया और सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन व सचिव सहित कोषाध्यक्ष देवेन्द्र मजेजी, राजेन्द्र गुप्ता, समीर गांधी, ऋषि पाण्डे एवं अनिल रघुवंशी सहित अन्य रेडक्रास सोसायटी के सदस्यगण मौजूद रहे।

No comments: