दो सोने के मंगलसूत्र, सोने के टोप्स व घटना में प्रयुक्त एक्टिवा सहित माल किया बरामदशिवपुरी- थाना कोतवाली के द्वारा पूजपाठ के नाम पर धोखाधडी करने वाले आरोपी को ना केवल दबोचा गया बल्कि आरोपी के कब्जे से धोखाधड़ी कर ली गई रकम जिसमें दो सोने के मंगलसूत्र, सोने के टोप्स व घटना में प्रयुक्त एक्टिवा भी बरामद किया गया। कोतवाली पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
जानकारी के अनुसार बीती 23 अप्रैल को थाना कोतवाली में फरियादिया श्रीमती रविना पत्नि बब्लू ओझा उम्र 25 साल नि. रातौर पुलिया के पास ने रिपोर्ट किया कि जब वह घर पर अकेली थी व्यक्ति आया और बोला की तुम परेशान लग रही हो तुम्हारे घर पर सब ठीक नही है तुम्हारे पति धन्धा नहीं करते हैं, मैं पूजापाठ कर देता हूं जिससे तुम्हारे घर पर सब ठीक हो जायेगा और फरियादिया से पूजापाठ के नाम पर 02 सोने के मंगलसूत्र व सोने के टोप्स धोखधडी कर ले गया। फरियादिया की रिपोर्ट पर अप.क्र. 307/26 धारा 318 (4) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। अज्ञात आरोपीयों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ व्दारा आदेशित किया गया, जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एंव नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम बनायी गयी,
टीम व्दारा शहर के विभिन्न स्थानो के कैमरे चैक किये गये एवं आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्रित की गयी, जिस पर आरोपी की पहचान आरोपी दीपक उर्फ राजू पुत्र वीरेन्द्र विश्वकर्मा उम्र 35 साल निवासी दुवे कालोनी अशोक नगर के रुप में हुयी, जिसे कोतवाली पुलिस के द्वारा गुरूवार को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी तो आरोपी व्दारा अशोकनगर में माल बेचना बताया जहां अशोकनगर से पुलिस ने आरोपी व्दारा धोखाधडी में प्राप्त दो मंगलसूत्र व सोने के टोक्स जप्त कराये बाद आरोपी का मौके पर धारा 23(2) भारतीय साक्ष्य विधान का मेमो लिया गया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त टीव्हीएस स्कूटी भी जप्त की गयी। उक्त आरोपी पर पूर्व से चोरी के कई अपराध दर्ज थे। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली रोहित दुबे, उनि.सुमित शर्मा, सउनि विवेक भट्ट, प्र.आर. गजेन्द्र परिहार, प्र. आर. अवतार सिंह, आर. राहुल कुमार, आर. महेन्द्र तोमर, आर. देशराज मावई की विशेष भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment