---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, May 2, 2026

मौसम में एकाएक आया बदलाव, तेज आंधी तूफान से पेड़ गिरे, दीवारें ढही मौसम में एकाएक आया बदलाव, तेज आंधी तूफान से पेड़ गिरे, दीवारें ढही मौसम में एकाएक आया बदलाव, तेज आंधी तूफान से पेड़ गिरे, दीवारें ढही मौसम में एकाएक आया बदलाव, तेज आंधी तूफान से पेड़ गिरे, दीवारें ढही



प्रशासन आया अलर्ट मोड़ पर, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर जाना हाल

शिवपुरी। जिला मुख्यालय सहित जले भर में एकाएक शनिवार दोपहर को मौसम में अचानक बदलाव आया और तेज आंधी-तूफान ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक तबाही मचा दी। चंद मिनटों की तेज हवाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। शहर के प्रमुख इलाकों माधव चौक, नवग्रह मंदिर, मस्जिद क्षेत्र, महल कॉलोनी, बाबूक्वार्टर, कमलागंज रोड और लक्ष्मी निवास में कई बड़े और हरे-भरे पेड़ जड़ समेत उखड़कर सड़कों पर गिर पड़े, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
माधव चौक चौराहे के पास मस्जिद के बाहर खड़ा वर्षों पुराना नीम का पेड़ भरभराकर सड़क पर गिर गया, जिससे एक ओर का रास्ता बंद हो गया। इसी दौरान बाबूक्वार्टर में पीपल, जबकि लक्ष्मी निवास क्षेत्र में नीम और खजूर के पेड़ भी धराशायी हो गए। इन घटनाओं में कई वाहन पेड़ों के नीचे दब गए। मस्जिद क्षेत्र में दो मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा क्षतिग्रस्त हुईं, जबकि अन्य स्थानों पर भी गाडयि़ों को भारी नुकसान पहुंचा। एक व्यक्ति को हल्की चोट आई, लेकिन राहत की बात यह रही कि कहीं से भी किसी जनहानि की सूचना नहीं है। तेज आंधी का असर पिपरसमा मंडी में भी देखने को मिला, जहां तेज हवाओं ने टीनशेड को उखाड़कर दूर फेंक दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मंडी में अफरा-तफरी मच गई और व्यापारिक गतिविधियां पूरी तरह ठप हो गईं। किसानों का रखा सामान बिखर गया, जिससे आर्थिक नुकसान बढ़ गया। सबसे गंभीर घटना पोलो ग्राउंड क्षेत्र में सामने आई, जहां आंधी के चलते दीवार गिरने से कई लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। एक घायल भर्ती है, जबकि अन्य निजी अस्पताल में उपचार ले रहे हैं। शहरभर में दर्जनभर से अधिक स्थानों पर पेड़ गिरने, दीवार ढहने और संरचनाओं के क्षतिग्रस्त होने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कई जगह घंटों तक रास्ते बंद रहे, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज हवाओं के चलते आग लगने और नुकसान की घटनाएं सामने आईं, जिससे हालात और गंभीर हो गए। हालांकि इस भीषण आंधी-तूफान के बीच सबसे बड़ी राहत यही रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन संपत्ति और वाहनों को हुए नुकसान ने लोगों को आर्थिक रूप से झटका दिया है। अचानक आए इस प्राकृतिक कहर ने यह साफ कर दिया कि तेज हवाओं के आगे शहर की व्यवस्थाएं कितनी कमजोर साबित हो सकती हैं।
प्रशासन की टीम द्वारा तत्काल शुरू किया रेस्क्यू, घायल लोगों को तत्काल पहुंचाया चिकित्सालय
आज दोपहर के समय आई तेज आंधी तूफान के कारण शहर में कई जगह अव्यवस्था की स्थिति निर्मित हो गई। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने तत्काल प्रशासन की टीम को  मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू के निर्देश दिए। दिए गए निर्देशानुसार तत्काल एडीएम दिनेश शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत विजय राज, एसडीम आनंद राजावत मौके पर पहुंचे हैं। प्रशासन की टीम द्वारा रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है।
शहर के दर्जनभर स्थान से हटाए टूटे पेड़
तेज आंधी तूफान के कारण पेड़ गिरकर गिर पड़े। जिससे कई जगह मार्ग अवरुद्ध हो गया और आवागमन में परेशानी हुई। इसके अलावा पोलो ग्राउंड की दीवार के गिरने से भी कुछ लोग घायल हो गए। प्रशासन ने नगर पालिका की टीम के साथ शहर के दर्जन भर स्थानों से टूटे पड़े पेड़ो को तुरंत हटाने की कार्यवाही की है। जिसमें महल कॉलोनी, कस्टम गेट, ग्वालियर बायपास, माधव चौक, मधुराम स्वीट्स के सामने, होटल सोनचिरैया सहित शहर के कई प्रमुख मार्गो और कॉलोनी से टूटे गिरे पड़े पेड़ो को हटाने की कार्यवाही तत्काल की गई है।
दीवार गिरने से हुए घायलों को तुरंत पहुंचाया उपचार के लिए
आज आए तेज आंधी तूफान के कारण पोलो ग्राउंड की दीवार भी गिर पड़ी। दीवार गिरने के कारण कुछ लोग घायल हो गए। तत्काल घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर तुरंत एडीएम दिनेश शुक्ला और एसडीएम भी अस्पताल पहुंचे और घायल लोगों के तुरंत बेहतर इलाज के निर्देश दिए।  जिला चिकित्सालय से घायलों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। जिनमें एक घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है जबकि दो लोग नवजीवन हॉस्पिटल में इलाज के लिए गए हैं। एडीएम और एसडीएम घायल मरीजों के उपचार की निगरानी करते हुए तुरंत मेडिकल कॉलेज और नवजीवन हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हाल जानते हुए चिकित्सकों से बेहतर इलाज के लिए कहा है।

No comments: