शिवपुरी के युवाओं को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर पहचान, अल्टरनेटी मीडिया को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने किया पोस्टर विमोचनशिवपुरी- कांग्रेंस पार्टी आम जनता, कांग्रेस कार्यकर्ता और ऐेसा युवा जो राजनीति में कुछ नया कर दिखाने का जज्बा रखते ऐसे युवाओं के लिए पार्टी ने एक ऐसा प्लेटफार्म जो सोशल मीडिया के इस युग को अब बदलने वाला है, का निर्माण किया है, अब तक लोकतंत्र में चार स्तम्भ होते रहे लेकिन कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में अल्टरनेट मीडिया जिसे पांचवा स्तम्भ का नाम दिया गया है, यह एक ऐसा क्रांतिकारी कदम है जो युवा साथी बोलना जानते है, सत्ताधारी दल-भाजपा को जबाब देना चाहते है, आम लोग जो सरकार से आंख में आंख डालकर सरकार की नीतियों को लेकर जबाब ले सके, ऐसे युवाओं को अवसर दिया जाएगा, इन्हें निखारा और पखरा जाएगा, इन्हें दबाने वालों के खिलाफ कांग्रेस इनकी लड़ाई लड़ेगी, इसे ही अल्टरनेट मीडिया कहते है जो देश में पांचवा स्तम्भ का कार्य करेंगी, इन युवाओं को दिल्ली बुलाया जाएगा, जहां इनकी मीटिंग होगी और इंटरव्यू होकर कांग्रेस के सिपाही बनेंगें जो शिवपुरी को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान देंगें। इन युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए अल्टरनेट मीडिया पांचवे स्तम्भ के बारे यह जानकारी प्रदान की यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंकित आर्य ने जो स्थानीय जिला कंाग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल एवं यूथ कंाग्रेस अध्यक्ष सत्मय सिंह चौहान मौजूद रहे जिनकी मौजूदगी में पोस्टर विमोचन के लिए कांग्रेस पार्टी के युवा कार्यकर्ता पुनीत शर्मा, नरेन्द्र डिघर्रा, अमन खान सहित अन्य युवा शामिल रहे।
आयोजित प्रेसवार्ता में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंकित आर्य ने बताया कि इस योजना के तहत पांच ऐसे युवाओं को चिह्नित किया जाएगा जो बेहतर स्किल के होंगें, बोलना जानते हो, बेहतर वीडियो बनाते, ऐसे युवाओं को निकालकर इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी-मल्लिार्जुन खडग़े के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जाएगा, इसमें मीडिया, इन्फलुऐंसर, यूट्यूबर सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता इस पांचवें स्तंम्भ में शामिल हों सकते है, अब तक यह होता था कि जिले से पांच नाम गए और शामिल कर लिए गए लेकिन यहां यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में ऐसा नहीं होगा, इसमें मोके पर पहुंचकर युवाओं के पास जाऐंगें, उनका सिस्टम बनेगर, इंस्टाग्राम, फेसबुक और उनके लेखन क्षमता को देखा जाएगा ताकि यह युवा आगे आकर दिल्ली में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पार्टी में अपना एक अलग स्थान बना सके, यह अभियान संपूर्ण देश भर में चल रहा है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री आर्य ने इस अवसर पर पोस्टर विमोचन के साथ इसकी शुरूआत शिवपुरी जिले से हुई है और अभी हम भविष्य में फिर से आकर युवाओं को चिह्नित करेंगें, अभी 50 युवाओं को हमने देखा है इन्हें परखा जाएगा। अल्टरनेट मीडिया एक अलग तरह से कार्य करने वाली होगी, जो छोटे से छोटे से लेकर राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों को सामने लाएगी। इस अभियान से सभी युवाओं से जुडऩे का आह्वान है और इन युवाओं को अब डरने की आवश्यकता नहीं है, क्षेत्रीय समस्याओं की आवाज बुलंद करने वाले इन युवाओं को कांग्रेस पार्टी संरक्षण प्रदान करेगी और इनके खिलाफ यदि कोई भी कानून लड़ाई लड़ी जाती है तो इनके साथ कांग्रेस का वरिष्ठ नेतृत्व भी खड़ा होगा। कांग्रेस पार्टी एक कांग्रेस विचारधारा है जिससे जोडऩे के लिए अल्टरनेट मीडिया अपना अलग स्थान रखेगी और यहां से सरकार के खिलाफ और जनता के अधिकारों की लड़ाई को कांग्रेस पार्टी मिलकर लड़ेगी।

No comments:
Post a Comment