---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, May 2, 2026

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग मित्र बनने पर वीरेन्द्र माथुर का किया स्वागत


शिवपुरी-
मानव अधिकारों के प्रति सजगह रहकर मध्यप्रदेश मानव आयोग में आयोग मित्र के रूप में नियुक्त हुए शिवपुरी निवासी वीरेन्द्र माथुर का नगरागमन पर अनेकों जगह स्वागत अभिनंदन हुआ। इसी क्रम में पुरानी शिवपुरी स्थित वरिष्ठ क्रिकेटर जकी अहमद खान के निवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में आयोग मित्र वीरेन्द्र माथुर का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया साथ ही उन्हें इस मनोनीत पद पर अपनी जिम्मेदारियों को लेकर आयोग मित्र के रूप में श्री माथुर अपनी अनुकरणीय सेवाऐं प्रदान करेंगें और उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों से मानव अधिकारों के प्रति लोगों में जागरूकता आएगी, ऐसी आशा व अपेक्षा व्यक्त की। इस स्वागत समारोह में अपना दृढ़ संकल्प दोहराते हुए आयोग मित्र वीरेन्द्र माथुर ने बताया कि आयोग मित्र के रूप में दी गई जिम्मेदारी के लिए वह आयोग के प्रति आभारी है और विश्वास दिलाते है कि अपने उत्तरदायत्विों का आयेाग के उद्देश्यों की पूर्ति करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगें। इस अवसर पर मानव अधिकरों के संवर्धन और संरक्षण को लेकर रविन्द्र सेंगर के द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए और उन्होंने आयेाग मित्र के रूप में वीरेन्द्र माथुर के साथ सहयोग बनाए रखने का आश्वासन दिया। इस दौरान कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी सिद्दीक अहमद एवं पवन अवस्थी, मीडिया साथी सलीम खान, अशरफ कर्रेशी, राजू यादव, मनोज सोनी आदि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments: