खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास ने टीम के साथ तीन ठिकानों पर मारा छापा, अवैध खनिज भंडारण पकड़ा
शिवपुरी। जिला कलेक्टर एवं खनिज अधिकारी के निर्देशन में खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास ने अपनी टीम के साथ कोलारस क्षेत्र में सक्रिय हुए और यहां नव नियुक्त खनिज निरीक्षक ऋषभ दीक्षित के साथ अवैध खनिज भण्डारण को लेकर कार्यवाही की जिसमें मौके पर ही अवैध खनिज का भण्डारण पाया गया और तीन ठिकानों पर छापामार कार्यवाही करते हुए मौके से टे्रक्टर ट्रॉली एवं अन्य परिवजन संसाधनों को जब्त किया गया। इस कार्यवाही से अवैध खनिज का भण्डारण और परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास अपनी टीम के साथ कोलारस क्षेत्र में सक्रिय हुए, जहां टीम में नव नियुक्त खनिज निरीक्षक ऋषभ दीक्षित, सिपाही रवि नायर, शिशुपाल वैस और वाहन चालक विक्की शामिल रहे। दल ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमार कार्रवाई कर अवैध खनन माफियाओं की कमर तोड़ दी। पहली कार्रवाई कोलारस बायपास पर स्थित जैन बिल्डिंग मटेरियल पर की गई, जहां भारी मात्रा में अवैध रेत और गिट्टी का भंडारण पाया गया। दूसरी कार्रवाई एबी रोड स्थित सुमित बिल्डिंग मैटेरियल मशीन स्थल पर हुई, जहां बिना अनुमति के खनिज सामग्री का परिवहन किया जा रहा था। तीसरी कार्रवाई नानीपुरा क्षेत्र में एक अन्य भंडारण स्थल पर की गई, जहां से अवैध रूप से रखी गई खनिज सामग्री जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान एक सोनालिका ट्रैक्टर और अन्य परिवहन साधनों को भी जब्त किया गया। जब्त वाहनों और सामग्री को पुलिस थाना कोलारस में सुरक्षित रखा गया है। खनिज विभाग द्वारा मौके पर ही पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
अवैध खनन और परिवहन बर्दाश्त नहीं, लगातार होगी कार्यवाही : खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास
कार्यवाही के दौरान खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जब्त सामग्री और वाहनों के प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे, जहां से जुर्माना और अन्य दंडात्मक कार्रवाई तय होगी। इस सख्त कार्रवाई से कोलारस क्षेत्र में सक्रिय खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि अवैध खनन को अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास एवं ऋषभ दीक्षित द्वारा दल के साथ आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments:
Post a Comment