---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, May 8, 2026

थाना खनियाधाना द्वारा तेज अवाज में डीजे बजाने बाले डीजे संचालक पर कार्यावाही


डीजे व वाहन को जप्त किया गया

शिवपुरी- पुलिस अधीक्षक के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के नेतृत्व मे एवं प्रशांत शर्मा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग पिछोर के मार्गदर्शन मे निर्धारित समय के वाद डीजे बजाने बालो पर थाना खनियधना द्वारा कार्यवाही की गई है। बीती रात्रि को खनियाधाना मंगलम गार्डन के सामने गूडर रोड पर रात्री करीबन 01.15 बजे एक महिन्द्रा कमान्डर जीप पर कसे डीजे को बहुत तेज गति से बजाया जा रहा था, रात्रि मे सो रहे आमजनो को ध्वनि प्रदुषण से काफी परेशानी हो रही थी एवं हाईस्कुल की परीक्षा चल रही है जिससे छात्रो को ध्वनी की तेज आवाज के कारण  काफी परेशानी का सामना करना पड रहा था, डीजे संचालक द्वारा अपने डीजे पर अठारह लाईट बडी बाली, चौदाह माईक, पाँच बडे बाले स्पीकर (केमलेट), चार बैस, पाँच मशीने व एक जनरेटर लगा था, डीजे बजाने बाले ने अपना नाम नीरज केवट पुत्र रमेश केवट उम्र 22 साल निवासी ग्राम मुहारीकला थाना खनियाधाना बताया, डीजे बजाने बाले नीरज केवट का यह कृत्य म.प्र. कोलाहल अधिनियम 1985 की धारा 15 के तहत दण्डनीय पाया जाने से समक्ष पांचानो के मौके पर डीजे को विधिवत जप्त कर जप्ती पंचनामा तैयार किया गया एवं डीजे को लाकर थाने पर सुरक्षार्थ रखा गया जिस पर अपराध क्रमांक 162/2026 म.प्र. कोलाहल अधिनियम की धारा 15 के अंतर्गत अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। इस कर्यवाही में निरी. केदार सिंह यादव .सउनि जगदीश शरण बंजारा, प्रआर.नीतू सिहं, आर.हेमसिहं गुर्जर, आर.अरविन्द्र सिहं कौरव की सराहनीय भूमिका रही।

No comments: